ePaper

झारखंड के CM हेमंत सोरेन की पेशी को लेकर ऐसी है ED की तैयारी, देखें तस्वीरें

Updated at : 17 Nov 2022 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की पेशी को लेकर ऐसी है ED की तैयारी, देखें तस्वीरें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पेशी के मद्देनजर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. मुख्यमंत्री को आज प्रवर्तन निदेशालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. मुख्यमंत्री 11 से 12 बजे के बीच ईडी ऑफिस पहुंचेंगे.

विज्ञापन
undefined

ईडी ऑफिस में सीएम हेमंत सोरेन की उपस्थिति के दौरान इडी कार्यालय के समीप प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए 1000 अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है. उसके अलावा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रधान कार्यालयों में अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है. सुरक्षा बलों में जैप-10, जैप-2, तीन कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस और जिला बल को लगाया गया है.

undefined

बता दें कि अवैध खनन मामले में ईडी की ओर से जारी समन के आलोक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 17 नवंबर को पूछताछ के लिए जांच अधिकारी के समक्ष हाजिर होंगे. गुरुवार सुबह 11 बजे सीएम के ईडी कार्यालय पहुंचने की संभावना है.

undefined

ईडी ने दूसरी बार समन भेजकर पूछताछ के लिए ऑफिस आने को कहा है. इससे पहले मुख्यमंत्री को पहली बार एक नवंबर को समन भेज कर तीन नवंबर को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया था. हालांकि उन्होंने हाजिर होने के बदले तीन सप्ताह का समय मांगा. ईडी ने इस पर विचार करने के बाद नौ नवंबर को दूसरी बार समन भेज कर 17 नवंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया.

undefined

अब 17 नवंबर को मुख्यमंत्री के ईडी ऑफिस आने को लेकर सबकी निगाहें टिकी है. वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए बुधवार को सीएम आवास में यूपीए विधायकों की बैठक हुई. इस बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए गुरुवार की सुबह एक बार फिर यूपीए विधायकों को जुटने को कहा गया है. गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ऑफिस जाना है. हालांकि, सबकी निगाहें गुुरुवार की हलचल पर काफी बढ़ गयी है.

undefined

अवैध खनन घोटाला मामले में ईडी को आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करनी है. इसके मद्देनजर ईडी ऑफिस के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सिटी एसपी ने खुद ईडी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola