जम्मू कश्मीर: डोडा के घरों में पड़ीं दरारें, क्या देश में बन रहा एक और जोशीमठ

Updated:
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर: डोडा के घरों में पड़ीं दरारें, क्या देश में बन रहा एक और जोशीमठ

उत्तराखंड के जोशीमठ की तरह जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में कई घरों में दरारें आ गई हैं. डोडा के डीएम अतहर अमीन जरगर ने बताया कि दिसंबर में एक घर में दरार की सूचना मिली थी. कल तक 6 इमारतों में दरारें आ गई थीं, लेकिन अब ये दरारें बढ़ने लगी हैं.

विज्ञापन
undefined

उत्तराखंड के जोशीमठ की तरह जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में कई घरों में दरारें आ गई हैं. डोडा के डीएम अतहर अमीन जरगर ने बताया कि दिसंबर में एक घर में दरार की सूचना मिली थी. जो अब बढ़कर 6 हो गई है. यानी 6 इमारतों में दरारें आ गई हैं.

undefined

जम्मू कश्मीर के डोडा में भूधंसाव की खबर के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. इलाके के 6 घरों में दरारें पड़ चुकी हैं.

undefined

डोडा के डीएम अतहर अमीन जरगर ने बताया कि अब ये दरारें बढ़ने लगी हैं. यह क्षेत्र धीरे-धीरे डूब रहा है. सरकार जल्द से जल्द समाधान निकालने की कोशिश कर रही है.

undefined

घटना को लेकर डोडा के डीएम अतहर अमीन जरगर ने बताया कि प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए एक टीम गठित किया है. राष्ट्रीय राजमार्ग के भूवैज्ञानिक ने भी जायजा लेने के लिए बुलाया गया है.

undefined

जम्मू कश्मीर के डोडा इलाके में भूधंसान के कारण घरों में दरारें पड़ रही है. लेकिन यह भूधंसान क्यों हो रहा है इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है.

undefined

प्रशासन स्थित पर नजर बनाए हुए है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की योजना बनाई जाएगी. वहीं, उन्होंने कहा कि स्थित को देखते हुए सरकार समाधान तलाशने में जुटी है.

undefined

इससे पहले उत्तराखंड के जोशीमठ में भी घरों और सड़कों में दरारें आने लगी थी. जिससे पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola