PHOTOS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में देखते ही बन रहा है वोटर्स का उत्साह

Updated:
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधासभा चुनाव में वोटर्स का उत्साह देखते ही बन रहा है. युवा मतदाता से लेकर बुजुर्ग तक अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. बुजुर्गों की मदद के लिए चुनाव आयोग ने खास इंतजाम किए हैं. तस्वीरों में देखें वोटर्स का उत्साह.

विज्ञापन
undefined

छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र के महापर्व का आगाज हो चुका है. पहले चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से ही शुरू हो गई. इसमें मतदाताओं का जबर्दस्त उत्साह साफ देखा जा रहा है. सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगीं हैं.

विज्ञापन
undefined

संगवारी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी (मतदानकर्मियों) का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. एक मतदान केंद्र पर महिला मतदानकर्मियों एवं पुलिस बल के जवान का तिलक लगाकर स्वागत हुआ. इससे पोलिंग पार्टी के सदस्यों के चेहरे खिल उठे.

undefined

पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इनमें से 16 सीटें ऐसी हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा हैं. यानी इन सीटों पर महिलाएं ही तय करेंगी कि विधानसभा क्षेत्र का अगला विधायक कौन बनेगा.

undefined

लोकतंत्र के इस उत्सव में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. मतदाताओं के लिए मतदान मित्र तैनात किए गए हैं. उनके स्वागत के लिए बाकायदा कार्पेट बिछाए गए हैं. मतदान केंद्र के बाहर कुर्सियां भी लगाई गई हैं, ताकि अगर लोग थक जाएं, तो वहां विश्राम कर सकें.

undefined

आदिवासी बहुल इलाकों में मतदाताओं का जोश देखते ही बन रहा है. सुबह से ही मतदान केंद्र के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगीं हैं. पुरुष और महिला वोटर्स के लिए अलग-अलग लाइन लगाई गई है. महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ मतदान करने के लिए पहुंचीं हैं.

undefined

छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग ने कई नई पहल भी की है. इस बार इको ग्रान आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं. ऊपर की तस्वीर चिवरांज की है. यह बस्तर संभाग के उत्तर बस्तर जिला के जनपद पंचायत कांकेर में पड़ता है, जहां ईको ग्रीन आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है.

undefined

विधानसभा चुनाव के दौरान बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप बनाए गए हैं. वोटर्स को मतदान केंद्र के अंदर जाने और मतदान करने के बाद वहां से बाहर आने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए स्काउट-गाइड को मतदाता मित्र के रूप में तैनात किया गया है. वे बुजुर्गों की मदद कर रहे हैं.

undefined

युवाओं के द्वारा संचालित मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं. इसे विशेष रूप से बैलून से सजाया गया है. सेल्फी प्वाइंट हर मतदान केंद्र के बाहर बनाया गया है. सेल्फी प्वाइंट पर लोग मतदान करने के बाद सेल्फी ले रहे हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं.

undefined

नक्सल प्रभावित जिले कांकेर में स्काउट-गाइड की मदद से बुजुर्गों को मतदान केंद्र तक पहुंचने और मतदान करने में सहूलियत हो रही है. स्काउट-गाइड को मतदान मित्र के रूप में तैनात किया गया है. स्कूलों में पढ़ रहे ये बच्चे लोकतंत्र के पर्व में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर रहें.

undefined

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में इस बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर से मतदान केंद्र के अंदर ले जाया गया और मतदान करने के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर भी लाया गया. महिला 100 साल की हैं और लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभा रहीं हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola