BAN vs SL: बांग्लादेश ने श्रीलंका को 279 रन पर किया ढेर, मैथ्यूज के टाइम आउट से बवाल

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Nov 2023 6:21 PM

विज्ञापन

New Delhi: Bangladesh wicket keeper Mushfiqur Rahim during the ICC Men's Cricket World Cup match between Sri Lanka and Bangladesh, at the Arun Jaitley Stadium in New Delhi, Monday, Nov. 6, 2023. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI11_06_2023_000126B)

श्रीलंका-बांग्लादेश मुकाबले में जिस तरह से एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट दिया गया, एक बार फिर क्रिकेट में खेल भावना को लेकर बहस शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन
undefined

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच में सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 279 रन पर ढेर कर दिया. श्रीलंका की टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 49.3 ओवर में ऑल आउट हो गई. बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 280 रन बनाना है.

undefined

चरिथ असलंका ने जमाया शतक

श्रीलंका की ओर से चरिथ असलंका ने 108 रन बनाए जबकि पाथुम निसंका और सदीरा समरविक्रम ने 41-41 रन की उपयोगी पारियां खेली. जबकि बांग्लादेश की तरफ से तंजीम हसन ने 80 रन देकर तीन विकेट चटकाए. शाकिब अल हसन और शरीफुल इस्लाम ने दो-दो विकेट हासिल किए.

undefined

श्रीलंका के 6 खिलाड़ियों ने छुआ दहाई का आंकड़ा

श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों ने ही दहाई का आंकड़ा छुआ. चरिथ असलंका ने 108 रन की पारी खेली. जबकि पाथुम निसंका और सदीरा समरविक्रम ने 41-41 रन बनाए. जबकि कुसल मेंडिस ने 19, धनंजय डी सिल्वा 34 और महेश तीक्षणा ने 22 रनों की पारी खेली.

undefined

मैथ्यूज के आउट होने के तरीके पर उठ रहे सवाल

श्रीलंका-बांग्लादेश मुकाबले में जिस तरह से एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट दिया गया, एक बार फिर क्रिकेट में खेल भावना को लेकर बहस शुरू हो चुकी है.

undefined

दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में सदीरा समरविक्रम के आउट होने के बाद मैथ्यूज जैसे ही क्रीज पहुंचे और हेलमेट लगाने लगे तो उसका स्ट्रैप टूट गया. उन्होंने ड्रेसिंग रूम से दूसरा हेलमेट लाने का इशारा किया लेकिन इसमें काफी समय लग गया. इस बीच बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने मैथ्यूज के खिलाफ टाइम आउट की अपील की और अंपायर मराइस इरासमस ने उन्हें आउट करार दे दिया.

undefined

मैथ्यूज ने अंपायर और शाकिब से बात की और अपने हेलमेट का टूटा हुआ स्ट्रैप भी दिखाया लेकिन बांग्लादेश के कप्तान ने अपील वापस लेने से इनकार कर दिया और श्रीलंका के बल्लेबाज को वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola