Ashram 4 OTT: हो जाइए तैयार! इस ओटीटी पर रिलीज होगी बॉबी देओल की आश्रम 4, जान लें तारीख

Updated:
विज्ञापन

पॉपुलर वेब सीरीज आश्रम के सीजन 4 का फैंस इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद थी कि बॉबी देओल 2023 में ही बाबा निराला के रूप में वापस आएंगे. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. कहा जा रहा है अब ये इस साल रिलीज होगी. चलिए आपको बताते है वेब सीरीज को कब और किस ओटीटी पर देख सकेंगे.

विज्ञापन
undefined

पॉपुलर वेब सीरीज आश्रम सीजन 4 कब आएगा, इस सवाल का जवाब फैंस काफी समय से जानना चाहते है. फैंस बॉबी देओल को एक बार फिर से बाबा निराला के रोल में देखने के लिए बेताब है.

विज्ञापन
undefined

बॉबी देओल के अलावा आश्रम में चंदन रॉय सान्याल, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, तुषार पांडे, अनुप्रिया गोयनका, अदिति पोहनकर मुख्य रोल में नजर आ रहे हैं.

undefined

आश्रम साल 2020 में रिलीज हुआ था और उसके बाद सीजन 2 आया. उसके बाद तीसरे सीजन को दर्शकों से खूब प्यार मिला. अब तक इसके तीनों सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया है.

undefined

कुछ महीने पहले बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर आश्रम के सेट से कुछ अनदेखी फोटोज पोस्ट कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी. तसवीर में बॉबी बाबा निराला के लुक में दिखे.

undefined

फिल्म निर्माता प्रकाश झा द्वारा निर्देशित आश्रम एक क्राइम ड्रामा सीरीज है. इसकी कहानी एक स्व-घोषित भगवान के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार बॉबी देओल ने निभाया है. इसमें बॉबी ने कमाल की एक्टिंग की है.

undefined

आश्रम के सारे सीजन एमएक्स प्लेयर पर आए थे. रिपोर्ट्स की मानें तो चौथा सीजन भी एमएक्स प्लेयर पर आएगा. कहा जा रहा है इस सीजन के अंत तक चौथा सीजन रिलीज हो जाएगा. हालांकि अभी मेकर्स की ओर से कुछ कन्फर्म नहीं कहा गया है.

undefined

बॉबी देओल के ‘बाबा जाने मन की बात’ अवतार से हर किसी को इम्प्रेस कर दिया था. फैंस जानने के लिए बेताब है कि बबीता और बाबाजी के जीवन में आगे क्या होता है.

undefined

‘आश्रम 3’ ईशा गुप्ता भी हैं और बॉबी देओल के साथ उनके सीन ने स्क्रीन पर आग लगा दी. अगर आपने इसे हिंदी वेब सीरीज को नहीं देखा है तो आप उसे एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

undefined

आश्रम ने देओल के करियर को एक नई उड़ान दी. अभिनेता को उनके अभिनय के लिए आलोचकों और प्रशंसकों द्वारा समान रूप से सराहना मिली है. उनकी अदाकारी ने सबको इम्प्रेस कर दिया था.

undefined

एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा था, “हर सीजन में कैरेक्टर विकसित होता रहता है और सीजन 3 में इसके शेड्स ऐसे हैं जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेंगे. यह शो ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक है.”

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी शाहिद-कृति सेनन की मूवी, नोट कर लें तारीख Also Read: Mirzapur-पंचायत से लेकर द फैमिली मैन तक, ये हैं हिंदी की टॉप 10 वेब सीरीज, बिल्कुल ना करें मिस
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola