Animal: एनिमल की सफलता देख फूट-फूट कर रोने लगे बॉबी देओल, बोले- लगता है मैं सपना देख रहा हूं

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Dec 2023 9:26 AM

विज्ञापन

एनिमल में रणबीर कपूर की जितनी तारीफ हो रही है, उतनी ही फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे बॉबी देओल की तारीफ हो रही है. बॉबी ने अपनी एक्टिंग से सबको इम्प्रेस कर दिया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोते दिखे.

विज्ञापन

Animal: रणबीर कपूर और बॉबी देओल की रिवेंज ड्रामा एनिमल सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 61 करोड़ रुपये के साथ धमाकेदार शुरुआत की. रणबीर की ये मूवी 2023 में भारत की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई, पहली शाहरुख खान की जवान थी. रणबीर के अलावा इसमें रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और शक्ति कपूर भी हैं. इसका निर्देशन कबीर सिंह फेम संदीप रेड्डी वांगा ने किया है. दर्शकों से जबरदस्त रिव्यूज मिल रहे हैं. रणबीर की जितनी तारीफ हो रही है, उतनी ही फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे बॉबी देओल की तारीफ हो रही है. बॉबी ने अपनी एक्टिंग से सबको इम्प्रेस कर दिया. उनका अंदाज और लुक देखकर फैंस के होश उड़ गए. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोते दिखे.

फूट-फूट कर रोने लगे बॉबी देओल

एनिमल की कहानी एक पिता और पुत्र के जहरीले रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के हीरो रणबीर कपूर है और विलेन बॉबी देओल है. विरल भयानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वो रोते दिखे. बॉबी को हाल ही में एनिमल की सक्सेस पार्टी के बाद रोते हुए देखा गया. एक्टर अपने टीम से घिरे दिखे और फूट-फूट कर रोने लगे. उसके बाद वो अपने आंसू टिश्यू से पोंछते है और अपनी कार की ओर जाते है. बॉबी मीडिया से बातचीत करने के लिए रुकते है और कहते है, “बहुत-बहुत धन्यवाद. भगवान वास्तव में दयालु हैं, इतना प्यार मिल रहा है इस फिल्म के लिए, मुझे लगता है मैं सपना देख रहा हूं.”

https://www.instagram.com/reel/C0XNVrlyDir/

बॉबी देओल ने पैपराजी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ”भगवान दयालु रहे हैं.” उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए उनके सपोर्ट को श्रेय दिया और उन सभी यादगार पलों को कैद करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. बॉबी देओल ने भी फिल्म में अपने किरदार की नकल करके अपनी अविश्वसनीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बीते दिनों सनी देओल ने ‘एनिमल’ की रिलीज से पहले अपनी और बॉबी की तस्वीरों की एक सीरिज पोस्ट की, जिसमें दोनों भाइयों को कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. एक तस्वीर में बॉबी को अपने बड़े भाई को गर्मजोशी से गले लगाते देखा जा सकता है. ‘गदर 2’ स्टार ने लिखा, “मेरे छोटे भाई ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है.”

https://www.instagram.com/p/C0RwHs6oM7N/?hl=en&img_index=1

फिल्म एनिमल हुई ऑनलाइन लीक

फिल्म एनिमल के कुछ घंटो बाद ही टोरेंट वेबसाइट्स, तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और मूवीरुलज पर मुफ्त डाउनलोड करने के लिए एचडी क्वालिटी में ऑनलाइन लीक कर दिया गया. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म Movierulz, Filmyzilla, Kuttymovies, Tamilrockers, Filmywap, Pagalworld, Filmymeet, 7starhd और Moviesflix जैसी साइटों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. इससे पहले ‘टाइगर 3′, ’12वीं फेल’, ‘यूटी69’, ‘आर्या 3’, ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8, ‘तेजस’, ‘घोस्ट’, ‘टाइगर नागेश्वर राव’, ‘गणपथ’, ‘लियो’, ‘फुकरे 3’, ‘द वैक्सीन वॉर’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, ‘सुखी’, ‘जवान’, ‘गदर 2’ जैसी मूवीज भी पायरेसी का शिकार हो चुकी है.

Also Read: Animal: रणबीर कपूर की फिल्म इन 5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर कर रही हैं धुआंधार कमाई, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

जानें एनिमल की कहानी

प्रभात खबर ने एनिमल को तीन स्टार दिए है. फ़िल्म की कहानी रणविजय सिंह (रणबीर कपूर) हैं, जिसके जीवन का एक ही लक्ष्य है. अपने पिता बलबीर सिंह (अनिल कपूर) से वेलीडेशन पाना जो उसे कभी नहीं मिला है. उसके पिता भारत के सबसे अमीर आदमी हैं इसलिए वह बहुत बिजी होने के साथ -साथ बहुत दुश्मनों से भी घिरे हैं. दुश्मन उसके अपने भी है, पिता पर जानलेवा हमला भी हो जाता है. ऐसे में बेटा रणविजय अपने पिता की जान के लिए एनिमल बन जाता है. जिसके लिये किसी की भी जान लेना गाजर मूली काटने से भी आसान है. फ़िल्म की आगे की कहानी इसी खूनी को एक्स्प्लोर करती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola