Animal: एनिमल में बॉबी देओल से कई गुणा ज्यादा है रणबीर कपूर की फीस, रश्मिका मंदाना के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़

Animal Cast Fees: रणबीर कपूर स्टारर एनिमल आज सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धूम मचा रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहे हैं. मूवी में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना है. चलिए आपको बताते है कि फिल्म में काम करने के लिए रणबीर ने कितनी फीस ली है.

रणबीर कपूर स्टारर एनिमल को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे देखने के लिए दर्शको की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी.

एनिमल में रणबीर कपूर का अंदाज और लुक देखकर फैंस के होश उड़ गए. रणबीर इसमें बहुत ही खूंखार लुक में नजर आए है. उनकी एक्टिंग ने हर किसी को दीवाना बना दिया है.

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के लिए रणबीर कपूर ने 70 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम चार्ज की है. हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

बॉबी देओल को लगभग 4-5 करोड़ की फीस मिली है. बता दें कि काफी समय के बाद बॉबी ने इस फिल्म से वापसी की है. इससे पहले वो वेब सीरीज आश्रम में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

एनिमल के लिए रश्मिका मंदाना को 2 करोड़ रुपये की फीस मिली है. एक्ट्रेस इससे पहले अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुड बॉय में नजर आई थी. हाल ही में एक्ट्रेस का एक डीप फेक वीडियो वायरल हुआ था.

एनिमल में रणबीर के पिता का किरदार निभाने वाले अनिल कपूर को 2 करोड़ रुपये मिली है. अनिल और रणबीक के बीच पिता-पुत्र वाली केमेस्ट्री देखते ही बन रही है.

तृप्ति डिमरी भी एनिमल में एक अहम किरदार निभा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें 40 लाख रुपये की फीस मिली है. हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म कला में नजर आई थी.

एनिमल में आपको शक्ति कपूर भी नजर आएंगे. फिल्म में काम करने के लिए उन्हें 30 लाख रुपये का भुगतान किया गया है.

फिल्म व्यापार विशेषज्ञ विशेक चौहान ने एनिमल के लिए शुरुआती दिन में 40 करोड़ का स्कोर होने की भविष्यवाणी की है. हालांकि फािनल आंकड़ा कल ही आएगा.

आज एनिमल के साथ विक्की कौशल की सैम बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. रणबीर की फिल्म से विक्की की फिल्म काफी पीछे है.
Also Read: Animal: सनी देओल ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे छोटे भाई बॉबी देओल ने दुनिया को…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










