Aaj Ka Love Rashifal, 6 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Jul 2023 11:23 AM
Aaj Ka Love Rashifal, 6 जुलाई 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
लव लाइफ में कुछ खास होने वाला है. प्यार में निराश जातकों को नया लव पार्टनर मिल सकता है. माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेमी के साथ नोंक-झोंक रहेंगी. संभल कर बात करें. रिश्ते टूट भी सकते हैं. प्रेमी की सेहत खराब हो सकती है. कान का दर्द सता सकता है. विवाहित लोगों के रिश्तों के बीच ससुराल पक्ष हावी रहेगा.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
पार्टनर से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है. रिश्तों में दूरी आने की संभावना है. किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेमी को खुश करने के लिये ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. मन विचलित रहेगा. आफिस में नर्वस भी फील कर सकते हैं. बच्चों और परिवार के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे. जीवनसाथी की नौकरी खतरे में पड़ सकती है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
पति पत्नी के बीच झगड़ा हो सकता है. लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. गुस्से में कोई ऐसी बात न बोलें जिससे आपके लव रिलेशन में काफी तनाव उत्पन्न हो जाए.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम संंबंध में स्थिरता की कमी रहेगी. बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है. लव लाइफ में विश्वास और प्यार की आवश्यकता है. आप प्रेम की कमी महसूस करेंगे.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेमी से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है. रिश्ते में आ रहे तनाव खत्म होने के आसार हैं. लव लाइफ में परिवार वालों का साथ मिल सकता है.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
नौकरी से समय निकाल कर लव पार्टनर के साथ डेट पर जाना मुश्किल होगा. आज आपको अचानक पता चल सकता है कि आपके आफिस का कोई सहयोगी आपको पसंद करता है और प्रेम का रिश्ता बनाना चाहता है. विवाहित रिश्तों पर घर वालों का दबाव रहेगा.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
आपके अपने किसी करीबी दोस्त से संबंध खराब हो सकते हैं. लव लाइफ में किसी बाहरी व्यक्ति के आने से संबंध खराब हो सकते हैं. छोटे भाई-बहनों से भी किसी बात को लेकर मनमुटाव होंगे.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
प्रेम सबंध बिगड़ने न पाए इसका खास ख्याल आपको रखना पड़ेगा. आज आपका कोई दोस्त ही आपके प्रेम संबंधों में आग लगाने का काम कर सकता है. कुछ लोगों की आज बॉस से अनबन हो सकती है. वैवाहिक जीवन में रोमांस लाने की कोशिश करें.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
दिन रोमांटिक रहने वाला है. आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय पार्टनर के साथ बितायेंगे. किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज आपका प्रेमी आपको सरप्राइज दे सकता. शाम को मुलाकात रंगीन रहेगी. पार्टी का पूरी तरह से आनंद लेंगी. अकेले रह रहे युवक-युवतियों का दिन भी रंगीन रहेगा. दिल के दरवाजे पर कोई दस्तक दे सकता है. प्रेमी के साथ अंतरंग पल बिताएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










