बुध का नक्षत्र परिवर्तन 5 राशि वालों के लिए वरदान! जॉब-बिजनेस में होगी तरक्की

Updated:
विज्ञापन

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश. इमेज- एआई

Budh Nakshatra Parivartan 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध देव 5 सितंबर 2026 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में मौजूद रहेंगे. बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन समेत 5 राशि वालों को लाभ होगा.

विज्ञापन

Budh Nakshatra Parivartan 2026 : वैदिक ज्योतष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, कारोबार और उन्नति का कारक माना गया है. यह राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करता है. पंचांग की गणना के मुताबिक, बुध 29 अगस्त को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा. बुध इस नक्षत्र में 5 सितंबर 2026 को शाम 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. शुक्र के नक्षत्र में बुध के प्रवेश से पांच राशि वालों के आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा.

विज्ञापन

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से किन 5 राशि के जातकों का भाग्योदय होगा? जबकि 7 राशि के जातकों के जीवन में भी कुछ न परिवर्तन देखने को मिल सकता है. बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा ज्योतिषाचार्य पं. मणिभूषण झा बता रहे हैं.

वृषभ राशि

वैसे लोग जिनका अपना व्यापार है, उन्हें कई स्रोतों से धन लाभ के योग बनेंगे. छात्रों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी. प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी बातों से अधिकारी लोग प्रसन्न रहेंगे.

मिथुन राशि

कारोबार में लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा. इस अवधि में छोटो-मोटे निवेश से लाभ होगा. बिजनेस में आर्थिक विस्तार का योग है. कार्यक्षेत्र में मन प्रसन्न रहेगा. माता की तरफ से लाभ का योग है. छोटे भाई के सहयोग से लाभ हो सकता है. बिजनेस के लिहास से की गई यात्रा लाभकारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: 'नवपंचम राजयोग' लाएगा मकर राशि वालों के जीवन में बहार, धन और करियर में होगी बड़ी तरक्की

कन्या राशि

कोर्ट से जुड़े काम करने वालों की आर्थिक उन्नति होगी. कार्यस्थल पर अपनी बातों से अधिकारियों को प्रसन्न रहेंगे, जिससे आने वाले समय में लाभ होगा. भाग्योदय होगा. मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. कारोबार में विस्तार होगा, जिससे आने वाले समय में आर्थिक उन्नति होगी. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी.

तुला राशि

नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में वृद्धि का रास्ता साफ होगा. बिजनेस करने वालों को निवेश से जुड़े कामों में भाग्य का साथ मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े सुखद समाचार मिलेगा. जीवनसाथी की बुद्धि से धन बचाने में कामयाब होंगें.

मीन राशि

बुध के इस नक्षत्र गोचर की अवधि में भाग्यदय होगा. नौकरी करने वाले लोगों की कोई बड़ी आर्थिक योजना सफल होगी. व्यापार में आर्थिक उन्नति के साथ-साथ स्थिरता भी बनी रहेगी. मान शांत रहेगा, जिससे कार्यक्षमता बढ़ेगी. कारोबारियों को इस दौरान अन्य स्रोतों से भी लाभ होगा.

ये भी पढ़ें: 31 अगस्त से 4 राशि वाले रहें सावधान! सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग दे सकता है कष्ट

7 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

बुध का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश इन पांच राशियों के अलावा मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को मिलाजुला रहेगा. बुध ग्रह के अनुकूल प्रभाव से मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. भ्रम की वजह से कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी. व्यापार में आमदनी से अधिक खर्च होगा. परिवार में आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है. अनावश्यक खर्च से बचना होगा. बड़े आर्थिक निवेश से पहले जानकारों से सलाह लेकर योजना बनाना अच्छा रहेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola