PM Kisan 2023: इस दिन आएगी पीएम किसान की 15वीं किस्त, जानिए डेट और कैसे करें आवेदन

Published by : Shweta Pandey Updated At : 08 Oct 2023 9:30 PM

विज्ञापन

PM Kisan Yojana Update 2023: किसानों के खाते में 14वीं किस्त आ चुकी हैं. अब 15वीं किस्त को लेकर किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि आए दिन 15वीं किस्त को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. चलिए जानते हैं.

विज्ञापन
undefined

PM Kisan Yojana Update 2023: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर 4 महीने के अंतराल में तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये उनके खाते में भेजी जाती है. किसानों के खाते में 14वीं किस्त आ चुकी हैं. अब 15वीं किस्त को लेकर किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि आए दिन 15वीं किस्त को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. चलिए जानते हैं 15वीं किस्त कब आएगी.

undefined

15वीं किस्त कब आएगी

अगर आप किसान हैं और 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि 15वीं किस्त को लेकर नया अपडेट सामने आया है. दरअसल बताया जा रहा है कि पीएम किसान की 15वीं किस्त नवंबर  या फिर दिसंबर में आ सकती है. हालांकि अभी तक इसके बारे में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

Also Read: PHOTOS: ये हैं कानपुर के सबसे सस्ता मार्केट, जहां मात्र 100 रुपये मिल जाएंगे ब्रांडेड कपड़े
undefined

PM किसान के लिए आवेदन कैसे करें

आप अगर किसान हैं और पीएम किसान के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कैसे करे पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन. ज्ञात हो कि पीएम किसान निधि योजना (PM Kisan Yojana 2023) गरीब किसानों के लिए हैं.

Also Read: PHOTOS: आज है रविवार, लखनऊ के इन फेमस नॉनवेज डिशों को जरूर करें ट्राई, तस्वीर देखकर मुंह में आ जाएगा पानी
undefined

ऐसे करें पीएम किसान के लिए आवेदन

अगर आप पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर सबसे पहले जाए.

यहां पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. फिर आवेदन करने के लिए भाषा सेलेक्ट करें. और आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban Farmer Registration को सेलेक्ट करें.

undefined

अगर ग्रामीण हैं तो Rural Farmer Registration को सेलेक्ट करें. इसके बाद आधार नंबर, फोन नंबर, राज्य को सेलेक्ट करें. यहां अपनी जमीन का विवरण भरें. अपने सहायक दस्तावेज अपलोड करें और सेव कर से ऊपर क्लिक करें. फिर आपके सामने captcha कोड आएगा. जिसे भरना होगा. फिर Get OTP पर जाएं समिट करें.

Also Read: भूतों से करना है सामना, तो चले जाओ गाजियाबाद, ध्यान रहें भूलकर भी पीछे मुड़कर न देखना, वरना…
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola