Live Updates

Bihar Weather News Live: बिहार में हाड़ कंपाने वाली पड़ रही ठंड, प्रदेश में 23 को बारिश की संभावना

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather News Live: पटना सहित पूरे बिहार में बुधवार की सुबह कोहरा और गलन वाली ठंड से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. आज से प्रदेश में गलन वाली ठंड शुरू हो गयी है. मौसम अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर

विज्ञापन

इस वक्त बुजुर्गों का कैसे रखें ख्याल?

ठंड लगने पर आपको खांसी होगी, फेफड़ों में जकड़न होगी. खास कर शूगर और बीपी के मरीजों को ठंड से हार्ट अटैक और पैरालाइसिस का खतरा बना रहता है. इस समय शीतलहर चल रही है. ऐसे में बुजुर्ग अगर बाहर निकलते हैं, तो मास्क, टोपी के साथ पूरे गर्म कपड़े पहन कर निकलें. घर पर हैं, तो भी हर वक्त गर्म कपड़े पहनें. गर्म पानी से गरारा करें. स्टीम लें. गर्म खाने के साथ गर्म पानी का सेवन करें.

-डॉ बिमल कुमार रॉय, सीनियर फिजिशियन, पारस हॉस्पिटल

अभी पांच दिनों तक पड़ेगी हाड़ कपाने वाली ठंड

बिहार में अभी पांच दिनों तक हाड़ कपानेवाली ठंड पड़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान आठ व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आने वाले दो से तीन दिनों में पछुआ हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और कमी हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी अगले पांच दिनों तक राहत की संभावना नहीं है.

बिहार में हाड़ कंपानेवाली पड़ रही ठंड, 23 को बारिश की संभावना

हाड़ कंपानेवाली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम अगले चार दिनों तक कुछ इसी तरह रहने का अनुमान है. पछुआ हवा से ठंड और बढ़ेगी. वहीं, 23 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी 19 से 23 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान में 23 जनवरी को हल्की वर्षा होन की संभावना बताया गया है.

बच्चों और बुजुर्गों को लेकर खास ख्याल रखने की जरूरत

कोहरे में लिपटी सर्द रातों में रिक्शाचालक, दैनिक मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए रैनबसेरों की अहमियत और भी बढ़ जाती है. जिस तरह से मौसम ने अपना रूख बदला है और ठंड जिस तरह से बढ़ी है, ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को लेकर खास ख्याल रखने की जरूरत है. थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है. आम लोगों के मुकाबले छोटे बच्चे और बुजुर्गों में प्रतिरोधक क्षमता कम होती है.

पटना एयरपोर्ट से आठ जोड़ी फ्लाइटें रहीं रद्द

पटना धुंध का असर पटना एयरपोर्ट से विमान परिचालन पर मंगलवार को भी दिखा. कम दृश्यता के कारण यहां निर्धारित समय से 39 मिनट देर से विमानों का परिचालन शुरू हुआ और सुबह 9:39 बजे दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट लैंड हुई. खराब मौसम, यात्रियों की कमी और अन्य ऑपरेशनल वजहों से पटना आने जाने वाली आठ जोड़ी फ्लाइटें रद्द रहीं. इनमें पांच दिल्ली जबकि तीन बेंगलुरु आने जाने वाली थीं.

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगा दी ब्रेक

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है. मंगलवार को पटना जंक्शन पर पहुंचने वाली कई ट्रेनें कई घंटे विलंब से पहुंचीं. इनमें नयी दिल्ली से आनेवाली व नयी दिल्ली जानेवाली ट्रेनें काफी विलंब से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं. इस रूट में कुहासा का प्रभाव अधिक हो रहा है. मंगलवार को नयी दिल्ली से आनेवाली मगध एक्सप्रेस छह घंटा लेट से पटना जंक्शन पहुंची. वहीं नयी दिल्ली से आनेवाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस पौने तीन घंटा लेट से आयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola