Bihar Weather News: पटना एयरपोर्ट पर यातायात प्रभावित, 13 विमान रद्द, 6 देर से उड़े
Gurugram: People sit around a bonfire to warm themselves on a winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 10, 2021. (PTI Photo)(PTI12_10_2021_000106B)
Bihar Weather News Live: पटना सहित समूचे बिहार में सोमवार की सुबह कोहरा और ठंड से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. प्रदेश में अगले 48 घंटे में ठंड और कम होगी. दिन का पारा बढ़ने की संभावना है. मौसम अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर
पटना एयरपोर्ट पर 13 विमान रद्द, 6 देर से उड़े
पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को 13 विमान रद्द रहे. इसमें आठ विमान दिल्ली की रद्द रही. इसके अलावा बेंगलुरु की तीन व मुंबई की दो विमान रही. वहीं, 6 विमान देर से उड़े.
आने वाले दिनों में बारिश के आसार
जहानाबाद जिले में पिछले तीन दिनों में धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है. कोहरे का प्रकोप भी कमा है लेकिन मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 से 3 दिनों तक सामान्य से मध्यम बारिश के आसार हैं. बिजली चमकने, ओला गिरने और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. 11 जनवरी से 13 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा. एक बार फिर शीतलहर की संभावना है.
बिहार के इन इलाकों में ओले गिरने की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट
बिहार के उत्तर पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम भाग में बिजली चमकने, ओला गिरने और बारिश का पूर्वानुमान है. ऐसा पूर्वी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के अगले दो दिनों में सक्रिय होने के आसार को देखते हुए अंदेशा जताया गया है. इसका प्रभाव 11 जनवरी को दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भाग के एक या दो स्थानों पर ओले गिरने और बारिश होने की संभावना है. ऐसी स्थिति 13 जनवरी तक बने रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
सोमवार को धूप का असर कम
सोमवार को बिहार के कई जिलों में धूप के दर्शन हुए. हालांकि पिछले दो दिनों की तुलना में धूप कम खिली. शाम होते ही ठंड ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया.
अगले 24 घंटे में ठंड और कम होगी.
प्रदेश में अगले 24 घंटे में ठंड और कम होगी. इस दौरान दिन और रात का तापमान और बढ़ेगा. आइएमडी पटना की रिपोर्ट के मुताबिक विशेष रूप से रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस इजाफे के आसार हैं.
फसलों के लिए मौसम
सर्दियों के मौसम में पाला गिरने से आलू, मटर, मिर्च, नेनुआ व टमाटर आदि की फसलों के साथ ही फूल वाली फसलों को सबसे अधिक नुकसान होता है. सर्दी बढ़ने के साथ ही किसानों को फसलों को नुकसान से बचाने की चिंता सताने लगी है, जबकि गेहूं के लिए मौसम अनुकूल है. मौजूदा समय में तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है. पत्ती वाली फसलों में छेदक कीटों का प्रकोप शुरू हो गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए