PHOTO: तेजस्वी यादव को लॉन्ग ड्राइव पर ले गये नितिन गडकरी, टेस्ट ड्राइव के लिए दी हाइड्रोजन से चलनेवाली कार

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

नितिन गडकरी ने अपनी हाइड्रोजन कार की चाबी थमाते हुए तेजस्वी यादव से बोले-टेस्ट राइड के लो मजे. इसके बाद तेजस्वी संग केंद्रीय मंत्री लॉन्ग ड्राइव पर निकल गये. इसके बाद दोनों कार में सैर को निकले. इस मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने बताया कि नितिन गडकरी के साथ उनकी मुलाकात सकारात्‍मक रही.

विज्ञापन
undefined

पटना. बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दिल्‍ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

इस मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उनकी मुलाकात सकारात्‍मक रही. बिहार में पिछले 11-12 साल से रुकी परियोजनाओं को गति देने के बारे में बात की, जिस सहमति जताई है.

undefined

तेजस्‍वी यादव ने आगे कहा कि हमने नितिन गडकरी को बताया कि बिहार में एक भी एक्‍सप्रेसवे नहीं है, तो इस पर भी वह काफी सकारात्‍मक नजर आए.

undefined

पिछली बार गड़करी जब बिहार आए थे तो सड़कों के विकास के लिए हर संभव मदद की बात कही थी.

undefined

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार चाहती है कि राज्य में एक एक्सप्रेस बने, जिसपर बातचीत के दौरान गडकरी साकारात्मक नजर आए.

undefined

उन्होंने कहा कि बक्सर से भागलपुर तक Express-way, गंगा पर जेपी सेतु के समानांतर पुल, पटना से कोइलवर एवं अनीसाबाद से दीदारगंज के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की मांग की गई है और केंद्र की लंबे अर्से से लंबित परियोजनाओं जैसे पटना-गया, हाजीपुर-छपरा, महेशखूंट-सहरसा-पूर्णिया एनएच, मुज़फ़्फ़रपुर बाईपास के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराने पर बातचीत हुई है.

undefined

इस मुलाकात के दौरान ही नितिन गडकरी ने अपनी हाइड्रोजन कार की चाबी थमाते हुए तेजस्वी को टेस्ट राइड का ऑफर दिया. नितिन गडकरी ने अपनी हाइड्रोजन कार की चाबी थमाते हुए तेजस्वी यादव से बोले-टेस्ट राइड के लो मजे.

undefined

इसके बाद तेजस्वी संग केंद्रीय मंत्री लॉन्ग ड्राइव पर निकल गये. इसके बाद दोनों कार में सैर को निकले.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन