Indian Railway News: मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद और छपरा-टाटा स्पेशल ट्रेन अब 31 दिसंबर तक, देखें समय सारिणी

Indian Railway News, IRCTC News: यात्रियों की सुविधा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि का विस्तार किया गया है. इसमें मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद व छपरा-टाटा के बीच चलायी जाने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 दिसंबर तक किया गया.
Indian Railway News, IRCTC News: यात्रियों की सुविधा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि का विस्तार किया गया है. इसमें मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद (muzaffarpur ahmedabad special train) व छपरा-टाटा के बीच चलायी जाने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 दिसंबर तक किया गया. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे. इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा.
08181 टाटा-छपरा (Tatanagar Chhapra Special train) 31 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को टाटानगर से 21.25 बजे प्रस्थान कर छपरा 16.20 बजे पहुंचेगी. 08182 छपरा-टाटा 31 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार को छपरा से 12.30 बजे प्रस्थान कर टाटानगर 06.20 बजे पहुंचेगी.
05269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद तीन से 31 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार को मुजफ्फरपुर से 21.20 बजे प्रस्थान कर अहमदाबाद 07.40 बजे पहुंचेगी. 05270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर पांच दिसंबर से दो जनवरी तक प्रत्येक शनिवार को अहमदाबाद से 18.00 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर 03.58 बजे पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




