Live Updates

Bihar Coronavirus News Live: जनवरी में कोरोना से 53 लोगों की मौत, छह तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कालेज

Updated:
विज्ञापन

पटना में 24 घंटे के अंदर कोरोना से आठ मरीजों की मौत हो गयी. इसमें पीएमसीएच और एम्स में चार-चार लोगों की मौत हुई है. कोरोना अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर…

विज्ञापन

श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में मिला एक संक्रमित

पटना. जिला अस्पताल का दर्जा पाये श्री गुरु गोविंद सिंह में गुरुवार को 88 कोविड मरीजों की जांच हुई जिसमें एंटजेन किट से 73 सैंपलों की हुई जांच में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. जबकि 72 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. वहीं 15 लोगों के सैंपलों को संग्रह कर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है.

राज्य में मिले 3475 नये संक्रमित, 7277 हुए स्वस्थ

बिहार में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है. पिछले 24 घंटे में 3475 नये संक्रमित पाये गये हैं, जबकि 7277 संक्रमित स्वस्थ हुए. राज्य में कोरोना संक्रमण की दर लगातार पांचवें दिन कम होकर 2.30% रह गयी, रिकवरी रेट बढ़कर 95.16% तक पहुंच गया है. अब राज्य में एक्टिव केस घटकर 26,673 रह गये हैं. पिछले 24 घंटे में एक लाख 51 हजार 253 सैंपलों की जांच की गयी.

बिना मास्क घूम रहे 316 लोगों पर लगाया गया जुर्माना

पटना में बिना मास्क के घूमने वाले 316 लोगों पर जुर्माना किया गया. इनसे 15800 रुपये जुर्माना राशि की वसूली की गयी. जिले में अब तक 3,93,400 रुपये की वसूली हो चुकी है. जिले में पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर कोविड मानक के तहत मास्क चेकिंग का अभियान लगातार जारी है.

माॅल, जिम व पार्क भी रहेंगे बंद

नये आदेश में सभी धार्मिक स्थल, शाॅपिंग माॅल, जिम, पार्क व उद्यानों को पहले की तरह छह फरवरी तक बंद रखा गया है. अन्य सभी पुरानी पाबंदियां और बाजार-दुकानों को लेकर जारी बंदिशें जारी रहेंगी. इसमें किसी तरह की छूट नहीं दी गयी है. वहीं, पुलिस, चिकित्सा, डिफेंस, बिजली समेत अन्य जरूरी सेवाओं में अब निर्वाचन से संबंधित कार्यों को भी शामिल किया गया है.

सभी स्कूल, कालेज और काचिंग रहेंगे छह तक बंद

नये गाइडलाइन के अनुसार छह फरवरी तक प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, प्रशिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर और छात्रावास समेत अन्य को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में पचास फीसदी की मौजूदगी होगी. स्कूल, कालेज और छात्रावासों के कार्यालय 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खोले जायेंगे. साथ ही सभी स्कूल-कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन क्लास संचालित करने की छूट दी गयी है. मेडिकल कालेज, इनसे जुड़े प्रशिक्षण संस्थान और उनके छात्रावास खुले रहेंगे.

जनवरी 2022 में अब तक पटना में कोरोना से 53 मौत

तिथि मौत

5 जनवरी -1

6 जनवरी -0

7 जनवरी-

8 जनवरी -2

9 जनवरी -3

10 जनवरी- 5

11 जनवरी- 7

12 जनवरी- 6

13 जनवरी- 2

14 जनवरी- 3

15 जनवरी- 0

16 जनवरी -3

17 जनवरी -4

18 जनवरी -6

19 जनवरी- 3

20 जनवरी- 8

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola