देवघर एम्स परिसर में खुला एसबीआइ का एटीएम
एम्स पहुंचने वाले मरीजों को मिलेगा इसका लाभ
देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एम्स परिसर में शुक्रवार को एसबीआइ का एटीएम का उद्घाटन किया गया. सुबह के करीब 11:00 बजे एसबीआइ का एटीएम उद्घाटन एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ सौरभ वार्ष्णेय, एसबीआई के उपमहाप्रबंधक पांगरेकर व एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया. वहीं, उपमहाप्रबंधक पांगरेकर ने कहा कि एम्स परिसर में एटीएम खुलने से मरीज व परिजनों को पैसे निकासी में सुविधा होगी. वहीं, एम्स परिसर में एटीएम खुलने से आसपास के ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए