Jharkhand News : झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय अफीम तस्कर नन्हकू पंडित, पलामू पुलिस ने ऐसे दबोचा
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बैरिया हाउसिंग कॉलोनी से पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्कर सूर्यनाथ वैद्य उर्फ नन्हकू पंडित को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार पकड़ा गया नन्हकू पंडित झारखंड के टॉप अफीम तस्करों में से एक है.
Jharkhand News, पलामू न्यूज (अजीत मिश्रा) : झारखंड की पलामू पुलिस को आज सोमवार को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्कर सूर्यनाथ वैद्य उर्फ नन्हकू पंडित को मेदिनीनगर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार पकड़ा गया नन्हकू पंडित झारखंड के टॉप अफीम तस्करों में से एक है. ये वर्ष 2017 से फरार चल रहा था. लंबे समय से चतरा पुलिस को इसकी तलाश थी.
आपके शहर में
झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बैरिया हाउसिंग कॉलोनी से पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्कर सूर्यनाथ वैद्य उर्फ नन्हकू पंडित को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार पकड़ा गया नन्हकू पंडित झारखंड के टॉप अफीम तस्करों में से एक है. नन्हकू पंडित वर्ष 2017 से फरार चल रहा था. इसके खिलाफ चतरा के प्रतापपुर थाने में अफीम तस्करी को लेकर मामला दर्ज था. इस थाने में 72 किलोग्राम अफीम तस्करी का मामला दर्ज था.
झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना की पुलिस ने पलामू पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संपर्क किया था. पलामू पुलिस को जानकारी मिली कि कुख्यात अफीम तस्कर नन्हकू पंडित सदर थाना क्षेत्र के टीओपी तीन क्षेत्र की हाउसिंग कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर पर रूका हुआ है. सूचना मिलते ही टीओपी तीन के प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने पुलिस बल के साथ छापामारी कर तस्कर नन्हकू पंडित को गिरफ्तार कर चतरा की प्रतापपुर पुलिस को सौंप दिया.
Also Read: Jharkhand News : नक्सली नेता प्रशांत बोस समेत 6 नक्सली रांची की होटवार जेल शिफ्ट, ये है बड़ी वजह
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए