लू की चपेट में देश!
Updated at : 26 May 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

उत्तर तथा मध्य भारत समेत कमोबेश पूरा देश भीषण गर्मी की चपेट में है. झुलसा देने वाली गर्मी ने सदियों के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. देश के अन्य शहरों में भी सूरज देव के सितम के आगे लोग बेदम नजर आ रहे हैं. सूरज की यह तपिश जानलेवा साबित हो रही है. लगातार चलती गर्म […]
विज्ञापन
उत्तर तथा मध्य भारत समेत कमोबेश पूरा देश भीषण गर्मी की चपेट में है. झुलसा देने वाली गर्मी ने सदियों के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. देश के अन्य शहरों में भी सूरज देव के सितम के आगे लोग बेदम नजर आ रहे हैं. सूरज की यह तपिश जानलेवा साबित हो रही है. लगातार चलती गर्म हवाओं (लू) ने लोगों को अपने घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है.
बीच में एकाध दिन हुई छिटपुट वर्षा भी गर्मी से राहत दिलाने में नाकाफी साबित हो रही है़ दूसरी तरफ, बिजली की आंख-मिचौली के कारण लोगों की नींद-चैन हराम हुआ है. सूरज की तपिश और उमस के आगे लोग बिलबिला रहे हैं. फिलहाल, चर्चा इस बात पर होनी चाहिए कि क्या वजह है कि प्रकृति मानव समुदाय के साथ दोस्ताना व्यवहार नहीं कर रही है?
सुधीर कुमार, गोड्डा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




