तंबाकू और शराब सबसे बड़ी गंदगी

स्वच्छ भारत के लिए सबसे पहले तंबाकू और शराब जैसी भयंकर गंदगी को साफ करना होगा. अभी 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया. इससे मालूम हुआ कि दुनिया में हर साल 50 लाख से अधिक लोग सिर्फ तंबाकू का सेवन करने से ही मौत के गाल में समा जाते हैं. भारत में […]
स्वच्छ भारत के लिए सबसे पहले तंबाकू और शराब जैसी भयंकर गंदगी को साफ करना होगा. अभी 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया. इससे मालूम हुआ कि दुनिया में हर साल 50 लाख से अधिक लोग सिर्फ तंबाकू का सेवन करने से ही मौत के गाल में समा जाते हैं.
भारत में आठ से नौ लाख लोग इससे होनेवाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हैं. इसके सेवन से अनेक भयंकर और जानलेवा बीमारियां पैदा होती हैं.
यह समझ में नहीं आता है कि जब इतनी संख्या में लोग मौत के शिकार हो रहे हैं और लोगों को बीमारियां हो रही हैं, तो आखिर इस प्रकार के सामानों का उत्पादन होता ही क्यों है? सरकार सख्ती से इन सामानों पर पाबंदी क्यों नहीं लगाती? यह सही है कि इस प्रकार के सामानों से राजस्व की वसूली होती है, लेकिन ऐसा भी धनवसूली से क्या लाभ?
वेद मामूरपुर, नरेला, दिल्ली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




