ePaper

कमजोर होती बैंकिंग व्यवस्था

Updated at : 16 Oct 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
कमजोर होती बैंकिंग व्यवस्था

पी एंड एम सहकारिता बैंक की घटना के बाद, देश भर के खाताधारक डरे सहमे हुए हैं. खासकर कर जब उस बैंक के खाताधारक अपना दुखड़ा लेकर वित्त मंत्री से मिले. बिना कोई ठोस आश्वासन के उन्हें वापस भेज दिया गया. जो आज पीएमसी के ग्राहकों के साथ हुआ है, कल दूसरे बैंक के ग्राहकों […]

विज्ञापन

पी एंड एम सहकारिता बैंक की घटना के बाद, देश भर के खाताधारक डरे सहमे हुए हैं. खासकर कर जब उस बैंक के खाताधारक अपना दुखड़ा लेकर वित्त मंत्री से मिले. बिना कोई ठोस आश्वासन के उन्हें वापस भेज दिया गया. जो आज पीएमसी के ग्राहकों के साथ हुआ है, कल दूसरे बैंक के ग्राहकों के साथ होगा. आरबीआइ भी लोगों की जमा राशि का कोई गारंटी नहीं लेता, जबकि उसके देख-रेख में ही बैंक काम करते हैं.

उनका सालाना ऑडिट होता है. फिर भी जमाकर्ता ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. जिस तरह से साल दर साल बैंकों का एनपीए बढ़ता जा रहा है, कर्ज लेने वाले चुकाने से कतरा रहे हैं, सस्ता कर्ज देने के लिए रेपो दर में कटौती हो रही है, बैंक भी जमा पूंजी पर ब्याज दर घटा रहा है, लोग म्यूचुअल फंड में पैसा डाल रहे हैं, इस तरह तो बैंक में पैसा जमा ही नहीं होगा, तो वे लोन कहां से दे पाएंगे. ऐसे में देश की बैंकिंग व्यवस्था चरमराती हुई नजर आ रही है.

जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola