नेपाल में हुई बारिश ने बढ़ाया बाढ़ का संकट
Updated at : 25 Jul 2019 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

नेपाल से सटे बिहार के जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण समेत अन्य जगहों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है. ऐसी स्थिति में सरकार व प्रशासन को चाहिए कि बाढ़पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर लाने की जवाबदेही है. खासकर बच्चों की विशेष […]
विज्ञापन
नेपाल से सटे बिहार के जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण समेत अन्य जगहों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है. ऐसी स्थिति में सरकार व प्रशासन को चाहिए कि बाढ़पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर लाने की जवाबदेही है. खासकर बच्चों की विशेष निगरानी की जरूरत है.
इधर, बिहार के कई जिले में सूखे की चपेट में आ गये हैं. नेपाल में भारी बारिश के कारण काेसी, महानंदा समेत कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया है, जिसके कारण नेपाल की सीमा से सटे जिलों में बाढ़ आ गयी है. हर साल ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होती है. नेपाल से छोड़े जानेवाले पानी के कारण बिहार में संकट आ जाता है. इसलिए नदियों को लिंक करने की योजना पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए.
प्रभाकर कुमार, पतौरा (मोतिहारी)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




