दुर्दशा के लिए हम खुद जिम्मेदार

आगामी कुछ दिनों में झारखंड विधानसभा के चुनावों की घोषणा होने वाली है. फिर खोखले वादों के साथ नेता हमारे द्वार पर नारे लगायेंगे, आइए, हम सब मिल कर झारखंड के शहीदों के सपने पूरे करें, झारखंड निर्माण में हमारा सहयोग करें वगैरह वगैरह. जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए झारखंड राज्य का गठन हुआ […]
आगामी कुछ दिनों में झारखंड विधानसभा के चुनावों की घोषणा होने वाली है. फिर खोखले वादों के साथ नेता हमारे द्वार पर नारे लगायेंगे, आइए, हम सब मिल कर झारखंड के शहीदों के सपने पूरे करें, झारखंड निर्माण में हमारा सहयोग करें वगैरह वगैरह. जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए झारखंड राज्य का गठन हुआ था, वे उद्देश्य अब भी मीलों दूर हैं.
यहां के आदिवासियों का जीवनस्तर बद से बदतर होता जा रहा है, लड़कियों की तस्करी बढ़ती जा रही है. क्या वीर बिरसा, सिद्धो-कान्हो, जयपाल सिंह मुंडा आदि शहीदों के बलिदान का यही झारखंड है? नहीं मित्रों, अपने झारखंड की दुर्दशा के लिए हम समस्त झारखंडवासी जिम्मेवार हैं. हमने किसी भी दल को स्पष्ट जनादेश नहीं दिया, बदले में चुने गये प्रतिनिधियों ने मौके का फायदा उठाने का काम किया, किसी ने बाहरी-भीतरी का नारा देकर, तो किसी ने नोट के बदले वोट दे कर.
संतोष कुमार, आदित्यपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




