बच्चों में बढ़ रही मोबाइल की लत बेहद खतरनाक

Updated at : 11 Apr 2019 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों में बढ़ रही मोबाइल की लत बेहद खतरनाक

इन दिनों बच्चों में मोबाइल की लत बढ़ रही है. छोटे बच्चे मोबाइल पर गेम खेलने में समय जाया कर रहे हैं. इससे उनकी पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रहा है. आजकल स्मार्टफोन का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ गया है. घर में माता-पिता भी अपने-अपने मोबाइल में व्यस्त रहते हैं. […]

विज्ञापन
इन दिनों बच्चों में मोबाइल की लत बढ़ रही है. छोटे बच्चे मोबाइल पर गेम खेलने में समय जाया कर रहे हैं. इससे उनकी पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रहा है.
आजकल स्मार्टफोन का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ गया है. घर में माता-पिता भी अपने-अपने मोबाइल में व्यस्त रहते हैं. इसका असर बच्चों पर भी पड़ता है. स्मार्ट फोन के इस्तेमाल से बच्चों में मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन समेत कई तरह की समस्याएं देखी जा रही हैं.
इससे बच्चे अनुशासनहीन भी होते जा रहे हैं. इसके लिए माता-पिता भी दोषी है, क्योंकि बच्चे को वे स्मार्टफोन दे रहे हैं. इससे सबसे अधिक खतरा किशोरों को है. उनके हाथ में इंटरनेट होता है, जिसका गलत उपयोग भी करते हैं. इनमें पॉर्न साइट देखने की लत लग जाती है. इसलिए स्कूल के साथ घर में भी स्मार्ट फोन से बच्चों को दूर रखने की जरूरत है.
सदानंद पॉल, नवाबगंज, मनिहारी (कटिहार)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola