आर ब्लॉक व हार्डिंग पार्क के पास स्टैंड का हो निर्माण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2019 6:48 AM
विज्ञापन
मुंबई सीएसटी और हावड़ा की तर्ज पर पटना में भी मेमू ट्रेन के लिए चार प्लेटफॉर्म हार्डिंग पार्क के पास खाली जमीन पर बनाने की योजना है. लेकिन, इस योजना के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए आर ब्लॉक एवं हार्डिंग पार्क के पास टेंपो, बस एवं रिक्शा के लिए स्टैंड होना जरूरी है. […]
विज्ञापन
मुंबई सीएसटी और हावड़ा की तर्ज पर पटना में भी मेमू ट्रेन के लिए चार प्लेटफॉर्म हार्डिंग पार्क के पास खाली जमीन पर बनाने की योजना है. लेकिन, इस योजना के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए आर ब्लॉक एवं हार्डिंग पार्क के पास टेंपो, बस एवं रिक्शा के लिए स्टैंड होना जरूरी है. साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया का भी निर्माण होना चाहिए.
अगर इन सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी होगी और उनको ट्रेन के लिए आर ब्लॉक और जीपीओ से पैदल आना-जाना पड़ेगा. इसलिए मुख्यमंत्री, रेलमंत्री, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक व दानापुर मंडल रेल प्रबंधक से बिहार दैनिक यात्री संघ का आग्रह है कि आर ब्लॉक एवं हार्डिंग पार्क के पास सर्कुलेटिंग एरिया के साथ टेंपो, बस एवं रिक्शा स्टैंड का निर्माण कराया जाये.
शोएब कुरैशी, इ-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










