काले धन पर जागी उम्मीद

आखिरकार देश को उन लोगों का पता चल जायेगा, जिन्होंने विदेश में काला धन छिपा कर रखा हुआ है. यह भारत की एक बहुत बड़ी कामयाबी है. अगर स्विस बैंक द्वारा काले धन पर जानकारी देने की पहल होती है, तो वास्तव में यह नयी सरकार की कोशिशों का परिणाम ही है. वैसे, भारत का […]
आखिरकार देश को उन लोगों का पता चल जायेगा, जिन्होंने विदेश में काला धन छिपा कर रखा हुआ है. यह भारत की एक बहुत बड़ी कामयाबी है. अगर स्विस बैंक द्वारा काले धन पर जानकारी देने की पहल होती है, तो वास्तव में यह नयी सरकार की कोशिशों का परिणाम ही है. वैसे, भारत का काला धन कई देशों के बैंकों में सड़ रहा है, किंतु उन सब में स्विट्जरलैंड सबसे महत्वपूर्ण है.
महत्वपूर्ण यह भी है कि तमाम नाम उजागर होने के बाद काले धन को वापस लाने की कोशिशें तेज होंगी और इस पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति बंद हो जायेगी. चुनावों में काले धन की वापसी को लेकर किये गये वादे और कैबिनेट में काले धन पर गठित एसआइटी के बाद स्विस सरकार का ताजा फैसला मोदी सरकार के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है. काले धन की वापसी से देश को मजबूत अर्थव्यवस्था प्राप्त होगी.
मोहित झा, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




