जनवितरण में सुधार की जरूरत

Updated at : 23 Oct 2017 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
जनवितरण में सुधार की जरूरत

झारखंड सरकार ने डीबीटी योजना चलाकर जनवितरण प्रणाली की दुकानों में हो रहे कालाबाजारी व बिचौलिया प्रथा पर लगाम लगाने का प्रयास किया है. वहीं उरीमारी क्षेत्र के पीडीएस दुकानदारों के द्वारा बेखौफ होकर मनमानी की जा रही है. इस क्षेत्र में लगभग आठ पीडीएस दुकानें हैं, जहां लाभुकों को कोई जानकारी नहीं दी जाती […]

विज्ञापन
झारखंड सरकार ने डीबीटी योजना चलाकर जनवितरण प्रणाली की दुकानों में हो रहे कालाबाजारी व बिचौलिया प्रथा पर लगाम लगाने का प्रयास किया है. वहीं उरीमारी क्षेत्र के पीडीएस दुकानदारों के द्वारा बेखौफ होकर मनमानी की जा रही है.
इस क्षेत्र में लगभग आठ पीडीएस दुकानें हैं, जहां लाभुकों को कोई जानकारी नहीं दी जाती है, जिससे कि यह पता चल सके है कि कितना राशन मिलना है और कितने पैसे देने हैं. यहां प्रति यूनिट 500 ग्राम चावल भाड़े के नाम पर काट लिया जाता है और केरोसिन तेल ढाई लीटर की जगह दो लीटर ही दिया जाता है. आधा लीटर तेल भी भाड़े के नाम पर काटा जाता है. इस प्रकार की धांधली पर रोक लगाने की आवश्यकता है.
ओम प्रकाश सिन्हा, उरीमारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola