11वीं की परीक्षा कब होगी?

Published at :24 Mar 2014 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
11वीं की परीक्षा कब होगी?

एक के बाद एक खबरें आ रही हैं, ज्यादातर चुनावी. लेकिन इन सब के बीच हम कुछ भूल रहे हैं. झारखंड एकैडमिक काउंसिल की 12वीं की परीक्षा खत्म हो गयी है, लेकिन अब तक 11वीं की परीक्षा की कोई सुधि नहीं ली गयी है. यह पहली बार था, जब जैक ने एक अच्छी पहल की […]

विज्ञापन

एक के बाद एक खबरें आ रही हैं, ज्यादातर चुनावी. लेकिन इन सब के बीच हम कुछ भूल रहे हैं. झारखंड एकैडमिक काउंसिल की 12वीं की परीक्षा खत्म हो गयी है, लेकिन अब तक 11वीं की परीक्षा की कोई सुधि नहीं ली गयी है. यह पहली बार था, जब जैक ने एक अच्छी पहल की थी. 11वीं की परीक्षा जनवरी में आयोजित होनेवाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे टाल दिया गया.

और टाला तो ऐसा टाला कि इसे कब तक आयोजित कराया जायेगा, कराया जायेगा भी या नहीं, अब तक इसकी घोषणा नहीं हुई. इस बार चुनावी साल था, परीक्षाएं तय समय पर हो जातीं, तो 11वीं के विद्यार्थी तनावमुक्त होकर 12वीं की परीक्षा की तैयारी करते. खैर अब समय बीत चुका है और ये परीक्षाएं चुनाव के बाद ही होंगी. लेकिन समझ में नहीं आता कि इस राज्य में कोई भी काम सही समय पर क्यों नहीं होता?

तन्मय बनर्जी, सरायकेला-खरसावां

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola