केंद्र की एनडीए सरकार तालिबानी सोच को बढ़ावा देनेवाली : राजेश राम

Edited by RAKESH RANJAN
Updated:
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने केंद्र की एनडीए-नीत भाजपा सरकार पर तालिबानी संस्कृति को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने केंद्र की एनडीए-नीत भाजपा सरकार पर तालिबानी संस्कृति को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को प्रवेश से रोका गया. यह भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र पर गहरा आघात है. यह घटना केंद्र सरकार की मौन सहमति के साथ तालिबानी मानसिकता का परिचायक है जो महिलाओं के अधिकारों को दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि वे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी तथा भाजपा के साझेदार नीतीश कुमार के मौन समर्थन की भी निंदा करते हैं. वे शनिवार को सदाकत आश्रम में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं को शिक्षा, नौकरी और स्वतंत्रता से वंचित कर रखा है. अब वही सोच भारत में दिख रही है. जहां महिला पत्रकारों को सिर्फ उनके लिंग के आधार पर रोका गया. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भारत अब ऐसा देश बन रहा है जहां महिलाओं की भागीदारी को असुविधा माना जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन