Electricity Bill : क्या आपका बिजली बिल आ रहा है जीरो ? जान लें इस स्कीम के बारे में
Zero Electricity Bill : अब 100 यूनिट उपभोग तक बिल का बिल जीरो आ रहा है जिससे सूबे के लोग खुश हैं. 200 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को केवल 503 रुपये का बिल चुकाना पड़ रहा है. जानें इस स्कीम के बारे में
Zero Electricity Bill : राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. ताजा बयान राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का आया है. उन्होंने झुंझुनूं में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता ने अपना मन बना लिया है. हर घर में आपको सरकारी योजना का लाभ उठाने वाला लाभार्थी मिलेगा… हमने सिर्फ गरीबों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए 100 यूनिट बिजली मुफ्त की है. गरीबों का बिल जीरो कर दिया. राजस्थान की चर्चा हर राज्य में हो रही है इससे ये बौखलाए हुए हैं. आपको बता दें कि जून की पहली तारीख को सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश के लोगों को सौगात देते हुए बड़ी घोषणा की थी. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा था कि राजस्थान में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सबकुछ फ्री होगा. इसका मतलब उनको बिजली बिल देने की जरूरत नहीं होगी. इतना ही नहीं 100 से 200 यूनिट के बीच बिल पर फ्यूल सरचार्ज, स्थायी शुल्क सहित सभी प्रकार का टैक्स भी उपभोक्ता को नहीं चुकाना होगा. इस नई घोषणा के बाद अब 100 यूनिट उपभोग तक बिल का बिल जीरो आ रहा है जिससे सूबे के लोग खुश हैं. 200 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को केवल 503 रुपये का बिल चुकाना पड़ रहा है. हालांकि इसका फायदा लेने के लिए महंगाई राहत कैंप में उभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत पड़ रही है.
#WATCH जनता ने अपना मन बना लिया है। हर घर में आपको सरकारी योजना का लाभ उठाने वाला लाभार्थी मिलेगा… हमने सिर्फ गरीबों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए 100 यूनिट बिजली मुफ्त की है। गरीबों का बिल जीरो कर दिया। राजस्थान की चर्चा हर राज्य में हो रही है इससे ये बौखलाए हुए हैं: राजस्थान… pic.twitter.com/phbQdiLkxf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2023
कितने घरेलू उपभोक्ताओं तक पहुंच रहा है लाभ
प्रदेश की कांग्रेस सरकार पहले से 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने की घोषणा कर चुकी थी. इस साल सीएम गहलोत ने अपने बजट में इस बात का ऐलान किया था. इसका लाभ लेने के लिए अप्रैल के अंत तक महंगाई राहत शिविरों में ‘मुख्यमंत्री घरेलू निशुल्क बिजली योजना’ के तहत 78 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराने का काम किया. यदि सभी संभावित उपभोक्ता रजिस्टेशन करवा लेते हैं तो प्रदेश के 1.10 करोड़ से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो आएगा.
कितना आएगा बिजली बिल जानें यहां
50 यूनिट तक क्या होगा जानें : सरकार की स्कीम के अनुसार 50 यूनिट तक बिल 487.50 रुपये आता है. इसपर 487.50 सब्सिडी दी जाती है. इसका मतलब इन उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो हो जाएगा.
Also Read: राजस्थान : विधानसभा चुनाव से पहले इस दिग्गज ने फिर थामा बीजेपी का दामन, कहा- ‘गिले-शिकवे दूर…’
100 यूनिट तक क्या होगा जानें: सरकार की स्कीम के अनुसार 100 यूनिट तक बिल 832.50 रुपये है.. इसपर 832.50 सब्सिडी दी जाती है. इसका मतलब अब इन उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो होगा.
200 यूनिट तक क्या होगा जानें : सरकार की स्कीम के अनुसार 200 यूनिट तक बिल 1610 रुपए आता था. इसपर 1107 सब्सिडी दी जा रही है. इसका मतलब अब इन उपभोक्ताओं का बिजली बिल 503 रुपये आएगा.
Also Read: सड़क बिजली अब कोई मुद्दा नहीं, बोले संजय झा- टेक आफ के स्टेज में पहुंच चुका है बिहार
यहां चर्चा कर दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव को कुछ महीने ही रह गये हैं. इससे पहले प्रदेश में कई योजनाओं की चर्चा हो रही है. इन योजनाओं में सबसे ज्यादा चर्चा बिजली बिल स्कीम को लेकर हो रही है. इस स्कीम पर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है. हालांकि इसका लाभ राजस्थान की वर्तमान कांग्रेस सरकार को कितना मिलता है ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही साफ हो पाएगा. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि राजस्थान में जनता हर साल अलग-अलग पार्टी को सत्ता सौंप देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










