बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, पहलवानों के साथ दंगल में उतरीं प्रियंका गांधी, केजरीवाल भी जाएंगे
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Apr 2023 8:53 AM
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह अपना इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गये हैं. उन्होंने कहा, अगर खिलाड़ी चाहते हैं कि मैं कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दूं, तो इसके लिए तैयार हूं. उन्होंने आगे कहा, पहलवानों को चाहिए कि वह प्रदर्शन खत्म करें और प्रैक्टिस में लौटें.
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दो एफआईआर दर्ज किया गया है. इधर जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन कर रहे ओलंपिक मेडल खिलाड़ियों को राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है. शनिवार की सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खिलाड़ियों से मिलने प्रदर्शन स्थल पर पहुंची. उन्होंने महिला खिलाड़ियों से बातचीत भी की और कहा, बृजभूषण को इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा, आज पहलवानों की बात कोई नहीं सुन रहा है.
बृजभूषण शरण सिंह इस्तीफा देने के लिए तैयार
इधर खबर आ रही है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह अपना इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गये हैं. उन्होंने कहा, अगर खिलाड़ी चाहते हैं कि मैं कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दूं, तो इसके लिए तैयार हूं. उन्होंने आगे कहा, पहलवानों को चाहिए कि वह प्रदर्शन खत्म करें और प्रैक्टिस में लौटें. इधर प्रदर्शनकारी पहलवान उनके इस्तीफे की पेशकश से संतुष्ट नहीं हैं. पहलवानों ने कहा, उनका कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है. ओलंपिक मेडल विजेत खिलाड़ियों ने कहा, जबतक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक वे प्रदर्शन स्थल से नहीं हटेंगे.
#WATCH | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra meets the wrestlers protesting against WFI chief & BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh at Jantar Mantar, Delhi pic.twitter.com/KzKkk4uuU4
— ANI (@ANI) April 29, 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी खिलाड़ियों से मिलने जाएंगे जंतर-मंतर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने के लिए जंतर-मंतर पर जायेंगे. इससे पहले आम आदमी पार्टी के कई नेता भी पहलवानों से मिल चुके हैं.
बृजभूषण शरण सिंह पर क्या है आरोप, प्रदर्शनकारी पहलवानों की क्या है मांग
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. जिसके बाद उनके खिलाफ भारतीय खिलाड़ी प्रदर्शन पर उतर गये हैं. लगातार बढ़ते दबाव के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की. पहली प्राथमिकी एक अवयस्क पहलवान के आरोपों पर पॉक्सो कानून के तहत दर्ज की गई जबकि दूसरी मर्यादा को ठेस पहुंचाने के संबंध में है.
23 अप्रैल से आंदोलन कर रहे पहलवान
डब्ल्यूएफआई प्रमुख पर यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने का आरोप लगाने वाले पहलवान 23 अप्रैल को अपना आंदोलन दोबारा से शुरू किया. आरंभ से ही खिलाड़ियों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे.
फिल्म और खेल जगत का भी पहलवानों को मिला साथ, ममता ने भी की कार्रवाई की मांग
फिल्म और खेल जगत और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन किया और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने तुरंत कार्रवाई की मांग की. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने कहा कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये. खिलाड़ियों में चोपड़ा के अलावा मुक्केबाज निकहत जरीन, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, हॉकी स्टार रानी रामपाल, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, इरफान पठान और मदन लाल ने भी पहलवानों का समर्थन किया. अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया , शर्मनाक है कि हमारे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को यौन उत्पीड़न के मामले में सड़कों पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है लेकिन दोषी भाजपा सांसद को सरकार लगातार बचा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










