कौन हैं वो वकील जिसने खरीद ली दाऊद की प्रॉपटी, जानें क्या है उनका प्लान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Jan 2024 8:57 PM
Dawood Ibrahim : दिल्ली के अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव ने दाऊद के प्लॉट को खरीदा है. इससे पहले भी वो दाऊद की प्रॉपर्टी को खरीद चुके हैं. दाऊद की प्रॉपर्टी के लिए वकील अजय श्रीवास्तव के पास खास प्लान है.
Dawood Ibrahim : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की प्रॉपर्टी जब्त करने के बाद उसकी एक संपत्ति की नीलामी हो गई है. उसकी संपत्ति को दिल्ली के एक वकील ने खरीदा है. भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्यों से संबंधित दो भूखंडों को शुक्रवार को हुई नीलामी में दो करोड़ रुपये से अधिक में बेच दिया गया. नीलामी का आयोजन तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेरकर्ता अधिनियम के तहत सक्षम प्राधिकारी द्वारा किया गया. नीलामी में शामिल अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के तटीय रत्नागिरी जिले की खेड़ तहसील के मुंबके गांव में स्थित कुल चार संपत्तियां नीलामी के लिए उपलब्ध थीं, लेकिन इनमें से दो के लिए कोई बोली नहीं लगाई गई.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सफल बोली लगाने वाला शख्स दिल्ली के एक अधिवक्ता हैं. नीलामी में शामिल अधिकारी ने बताया कि 1730 वर्ग मीटर की कृषि भूमि के लिए आरक्षित मूल्य 1,56,270 रुपये के मुकाबले 3.28 लाख रुपये की उच्चतम बोली लगाई. वहीं 171 वर्गमीटर कृषि योग्य जमीन के लिए अधिवक्ता ने रिजर्व रेट से 13 सौ गुना से भी ज्यादा कीमत दी. बता दें, दिल्ली के वकील अजय श्रीवास्तव ने दाऊद इब्राहिम की 171 वर्ग मीटर की जमीन को खरीदा है.
कौन हैं अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव
दिल्ली के अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव ने दाऊद के प्लॉट को खरीदा है. अजय का कहना है कि पिछली बार जब दाऊद की प्रॉपर्टी की नीलामी हो रही थी तो लोग खरीद के लिए आगे नहीं आ रहे थे. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि डॉन दाऊद के डर से लोग आगे नहीं आ रहे होंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे में मुझे लगा कि किसी को आगे आना चाहिए तभी लोगों का डर खत्म होगा. इस कारण वो दाऊद की संपत्ति खरीदने को इच्छुक हुए.
पहले भी दाऊद की संपत्ति खरीद चुके हैं अधिवक्ता अजय
यह पहला मौका नहीं है जब अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव डॉन दाऊद की संपत्ति खरीदी हो. इससे पहले भी वो दाऊद की प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं. अजय श्रीवास्तव ने 2001 में मुंबई के नागपाड़ा में दाऊद की संपत्ति खरीदी थी. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें दाऊद की संपत्ति खरीदने के बाद धमकियां भी मिली थी. जिसके बाद उन्हें लंबे समय तक सुरक्षा मुहैया कराया गया. वहीं 2020 में दाऊद का पुश्तैनी बंगला खरीदने वाले अजय श्रीवास्तव ने कहा है कि वो यहां शिक्षा का केंद्र स्थापित करेंगे जहां सनातन की भी शिक्षा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए वो सनातन धर्म पाठशाला ट्रस्ट की भी स्थापना की है.
Also Read: Aditya L-1: अंतरिक्ष में भारत का धमाका, अब ISRO बता पाएगा क्यों इतना गर्म है सूरज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










