Kodikunnil Suresh: कौन हैं के सुरेश, जो स्पीकर चुनाव में ओम बिरला को देंगे चुनौती
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 Jun 2024 11:52 AM
Kodikunnil Suresh
Kodikunnil Suresh: लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होना है. विपक्ष की ओर से अपना उम्मीदवार उतारने से चुनाव काफी रोमांचक हो गया है. एनडीए ने ओम बिरला को अपना उम्मीदवार बनाया है, तो विपक्ष ने के सुरेश को मैदान में उतारा है.
Kodikunnil Suresh: लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बन पाने की स्थिति में कांग्रेस सांसद कोडिकुनिल सुरेश ने मंगलवार को इस पद के लिए विपक्ष की ओर से नामांकन दाखिल कर दिया. पिछली लोकसभा में निचले सदन के अध्यक्ष रहे ओम बिरला ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है.
कौन हैं के सुरेश
कोडिकुनिल सुरेश केरल की मावेलिक्कारा लोकसभा सीट सांसद हैं. सुरेश 8 बार चुनाव जीतकर संसद भवन पहुंचे हैं. 1989 में वो पहली बार चुनाव जीते थे और सांसद बने थे. यूपीए सरकार में वो मंत्री भी रहे. मनमोहन सरकार में के. सुरेश को केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री बनाया गया था. वो 2012 से लेकर 2014 तक राज्य मंत्री रहे. 2018 में उन्हें केरल कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया. के. सुरेश अबतक मावेलिक्कारा लोकसभा सीट से चार बार चुनाव जीते हैं और चार बार अदूर सीट से भी प्रतिनिधित्व किया है. हालांकि सुरेश को दो बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. 1998 और 2004 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
72 साल बाद होगा अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव
26 जून को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है. 72 साल बाद ऐसा पहली बार होगा कि अध्यक्ष पद के चुनाव कराया जाएगा. आम तौर पर आपसी सहमति के आधार पर अध्यक्ष पद का चुनाव होता आया है. वहीं उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाता रहा है.
तो पूरा विपक्ष सदन के अध्यक्ष के चुनाव में सरकार का समर्थन करेगा : राहुल गांधी
लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सरकार और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बन सकी. कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और द्रमुक नेता टीआर बालू लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए राजग उम्मीदवार का समर्थन करने से इनकार करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय से बाहर आ गए. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने उपाध्यक्ष पद विपक्ष को देने की प्रतिबद्धता नहीं जताई. इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिए जाने की परंपरा रही है और यदि नरेंद्र मोदी सरकार इस परंपरा का पालन करती है तो पूरा विपक्ष सदन के अध्यक्ष के चुनाव में सरकार का समर्थन करेगा.
Also Read: Arvind Kejriwal: अभी तिहाड़ जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










