जानें कौन हैं सौरभ भारद्वाज और आतिशी, जिसे केजरीवाल सरकार में बनाया गया मंत्री
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Mar 2023 5:14 PM
सौरभ भारद्वाज दिल्ली की ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. यहां से वह तीन बार लगातार विधायक चुने गये. पहली बार 2013 में विधायक चुने गये थे. जिसमें 49 दिन की केजरीवाल सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था.
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद दिल्ली सरकार में दो नये मंत्रियों की एंट्री हो गयी है. आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को अरविंद केजरीवाल कैबिनेट में शामिल कर लिया गया है. दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में ‘आप’ नेताओं सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री पद की शपथ दिलाई.
आतिशी को मिला शिक्षा विभाग
आतिशी शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली और पर्यटन विभाग संभालेंगी जबकि सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, शहरी विकास, जल और उद्योग विभाग मिले.
जानें कौन हैं सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज दिल्ली की ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. यहां से वह तीन बार लगातार विधायक चुने गये. पहली बार 2013 में विधायक चुने गये थे. जिसमें 49 दिन की केजरीवाल सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. उनके पास परिवहन, खाद्य और आपूर्ति, पर्यावरण और जीएडी जैसे बड़े विभाग थे. 2015 में वो दोबरा विधायक चुने गये. उसके बाद 2020 में भारद्वाज तीसरी बार विधायक बने. सौरभ भारद्वाज ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.
Also Read: कहां गया मनीष सिसोदिया का सेलफोन ? पूछताछ के लिए जेल की सेल नंबर एक में पहुंची ईडी की टीम
AAP MLAs Atishi and Saurabh Bharadwaj were sworn in as Delhi ministers in the presence of Delhi LG VK Saxena and CM Arvind Kejriwal today pic.twitter.com/eutDlDS8LX
— ANI (@ANI) March 9, 2023
जानें कौन हैं आतिशी मार्लेना
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने 2019 में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर से करारी हार का सामना करना पड़ा था. 2020 में उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें कालका जी विधानसभा से जीत मिली. बताया जाता है कि केजरीवाल सरकार की ऐज्युकेशन पॉलिसी तैयार करने में उनकी बड़ी भूमिका रही. आतिशी राजनीति में आने से पहले एक शिक्षक रही हैं. उन्होंने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में पढ़ाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










