West Bengal Nirbhaya Case: केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी, मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को करना होगा ये काम
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Aug 2024 8:14 PM
JP Nadda,
West Bengal Nirbhaya Case: पश्चिम बंगाल निर्भया मामले को लेकर देशभर में गुस्सा नजर आ रहा है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर मंगलवार को देशभर में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया.
West Bengal Nirbhaya Case: पश्चिम बंगाल के आरजे कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बड़ी बैठक की है. उनके निर्देशानुसार, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एक परामर्श जारी किया.
एडवाइजरी में क्या है खास
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने जो एडवाइजरी जारी किया है, उसमें कहा गया है कि हाल के दिनों में मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं. सभी मेडिकल कॉलेजों से अनुरोध है कि वे संकाय, मेडिकल छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टरों सहित सभी स्टाफ सदस्यों के लिए कॉलेज और अस्पताल परिसर के भीतर सुरक्षित वातावरण तैयार करने के लिए एक पॉलिसी बनाएं. ओपीडी, वार्ड, कैजुअल्टी, हॉस्टल और परिसर, आवासीय क्वार्टरों में पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करें. कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित रूप से जाने के लिए शाम के समय गलियारों और परिसरों में अच्छी तरह से लाइट की व्यवस्था की जाए. सभी संवेदनशील क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरे लगाएं.
- मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में ओपीडी, वार्ड, कैजुअल्टी, लेबर रूम, हॉस्टल और आवासीय क्वार्टर और अन्य खुले क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा कर्मचारियों (पुरुष और महिला) की तैनाती सहित पर्याप्त सुरक्षा उपाय उपलब्ध कराए जाने चाहिए.
- मेडिकल छात्रों के खिलाफ हिंसा की किसी भी घटना की कॉलेज प्रबंधन द्वारा तुरंत जांच की जानी चाहिए और पुलिस में एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए. हिंसा की किसी भी घटना पर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट अनिवार्य रूप से घटना के 48 घंटे के भीतर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को भेजी जानी चाहिए.
बंगाल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच करेगी सीबीआई
कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद हत्या के मामले की जांच कोलकाता पुलिस से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया.
Also Read: Kolkata Doctor Murder : कोलकाता में दरिंदगी व हैवानियत से जूनियर डाॅक्टर हार गई जिंदगी…
क्या है मामला
सरकारी आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया था, जिसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और हत्या कर दी गई. इस सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.
आरोपी ने महिला डॉक्टर की पहले हत्या की फिर उसके साथ दुष्कर्म किया
पुलिस अधिकारी ने बताया गिरफ्तार आरोपी ने महिला चिकित्सक की पहले हत्या की और फिर उससे दुष्कर्म किया. अधिकारी ने बताया, ऐसा सबूत है कि चिकित्सक अस्पताल के सेमीनार हॉल में अकेले सो रही थी तभी आरोपी ने उस पर हमला कर दिया. महिला ने बचने की कोशिश की लेकिन उसकी गला घोटकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने अपराध के दौरान आरोपी द्वारा पहने कपड़े और जूते भी बरामद किए हैं. अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी घर गया था और उसने अपने कपड़े धोये थे. उसके घर की तलाशी के दौरान उसके जूते भी मिले हैं जिन पर खून के धब्बे थे.
कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










