Weather Update: दिल्ली राजस्थान यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी, उत्तराखंड-हिमाचल में भूस्खलन की चेतावनी

Weather Update
Weather Update: उत्तर भारत में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
Weather Update: मानसूनी बारिश ने राजधानी दिल्ली से लेकर पहाड़ी राज्यों तक तबाही मचा दी है. उत्तर भारत में मानसून फिर से सक्रिय होने से क्षेत्र में जमकर बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ. इसमें कई परिवारों की जान चली गई. इसी के साथ भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने दिल्ली, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश पंजाब, हरियाणा और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Also Read: गृह मंत्रालय ने BSF चीफ को पद से हटाया, स्पेशल DG पर भी बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला
दिल्ली में शनिवार को भी हल्की बारिश (Delhi weather today)
शक्रवार 02 अगस्त को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार 03 अगस्त को भी दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की वर्षा हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश (Himachal Pradesh Weather)
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने शनिवार 3 अगस्त और रविवार 4 अगस्त को भारी वर्षा (Heavy rain Alert ) की चेतावनी जारी की है. हिमाचल प्रदेश के स्पीति, किन्नौर, लाहौल और सिरमौर जिलों को छोड़ बाकी जनपदों के लिए आंधी के साथ भारी वर्षा की आशंका जताई है. राज्य की 115 सड़कें आवाजाही के लिए बंद हैं. वहीं 225 ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित है. 106 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं.

राजस्थान में आज भारी बारिश (Rajasthan weather Today)
राजधानी जयपुर स्थित आंचलिक मौसम विभाग केंद्र ने अगले एक हफ्ते राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. राजस्थान के कई जिलों में 5 से 7 दिन मानसून सक्रिय रहेगा.
UP के कई जिलों में बारिश का अलर्ट (Rain Alert in UP)
राजधानी लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग केंद्र की ओर से उत्तर प्रदेश के महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, पीलीभीत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, वाराणसी, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, कानपुर, कौशांबी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, हमीरपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मरोहा, बरेली, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, जालौन और आसपास के इलाको में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aman Kumar Pandey
अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




