Weather Report: यूपी के कई जिलों के बाढ़ से तबाही, बिहार-झारखंड समेत जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
New Delhi: A commuter rides his bicycle on a road during heavy rain in New Delhi, Thursday, July 29, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI07_29_2021_000256B)
Weather Report LIVE 10 August- भारतीय मौसम विभाग (IMD Alert) ने आने वाले महीनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. आज बिहार-यूपी-झारखंड (Jharkhand,UP,Bihar,bengal,delhi weather) में बारिश की संभावना है. दिल्ली में भी हल्की बारिश हो सकती है. जानें आज के मौसम का हाल…
उत्तर प्रदेश के कई जिलों के बाढ़ से तबाही
यूपी के कई जिलों में बाढ़ से प्रभावित हुए है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जालौन जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी और फिर उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की.
यूपी के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्यों के लिए NDRF और SDRF की टीमें तैनात : सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्यों के लिए NDRF और SDRF की टीमों को लगाया गया है. जालौन में बाढ़ से प्रभावित 114 गांव में नाव की व्यवस्था की गई है. प्रशासन, पुलिस जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर राहत के साथ-साथ सुरक्षा और बचाव कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं.
हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12, 13 और 14 अगस्त को प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
संयुक्त राष्ट्र के वैज्ञानिकों ने ग्लोबल वार्मिंग से गंभीर होती स्थिति को लेकर चेताया
जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की तरफ से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि पृथ्वी इतनी गर्म होती जा रही है कि एक दशक में तापमान संभवत: उस सीमा के पार पहुंच जाएगा जिसे रोकने का दुनियाभर के नेता आह्वान करते रहे हैं. वैश्विक निकाय ने इसे मानवता के लिए खतरे का संकेत करार दिया है. लेखक लिंडा मर्न्स ने कहा कि इस बात की गारंटी है कि चीजें और बिगड़ने जा रही हैं.
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश
पिछले 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ीं. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस कानपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गाजीपुर और नजीबाबाद में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई और यह 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 79 फीसदी दर्ज की गई. सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय ने दिन में उत्तर-उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए