Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए अपने इलाके का मौसम

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए अपने इलाके का मौसम

Weather Forecast Updates Today: उत्तर भारत के कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान हैं. दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान, एमपी समेत कई राज्यों में ठंड जोरदार पड़ रही है. कई राज्यों में बारिश के भी आसार बन रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

22 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा. रांची स्थित मौसम विभाग की ओर से ये जानकारी दी गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान सुबह में धुंध रहेगा और बाद में आसमान साफ हो जाएगा जिससे तापमान में थोड़ी वृद्धि होती नजर आएगी.

undefined

कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कमी के बीच शनिवार तड़के कुछ इलाकों में रुक-रुककर हल्की बर्फबारी हुई. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में बारिश होने का अनुमान जताया है. केंद्र-शासित प्रदेश के काफी व्यापक स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात की संभावना है.

undefined

आईएमडी वैज्ञानिक एसएस रॉय ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 और 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है. दिल्ली में 24 से 26 जनवरी तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है. अभी तापमान में गिरावट है, अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा. अगले सप्ताह के अंत तक, न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और अधिकतम तापमान गिरेगा.

undefined

राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में फेरबदल देखने को मिला है. मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है. बारिश एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ाती नजर आएगी. मौसम केंद्र ने अगले सप्ताह भी कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है. प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को पश्चिमी क्षेत्र में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं.

undefined

बिहार की राजधानी पटना समेत कोसी इलाके में हुई बूंदाबांदी के चलते बिहार के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव हुआ है. पटना, गया, जहानाबाद समेत कोसी के कुछ इलाके में बूंदीबांदी हुई है. बिहार मौसम विज्ञान केंद्र की मानें पटना समेत अन्य जिले में श्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश की संभावना है. बारिश का असर भागलपुर व पूर्व बिहार का इलाके में कम दिख सकता है. खासकर कोसी व नेपाल की तराई वाले जिलों में बारिश हो सकती है. वहीं, पटना, गया, जहानाबाद और मिथला के इलाके में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन