Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Mumbai: People hold umbrellas as it rains in Mumbai, Wednesday, July 21, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI07_21_2021_000061B)
Weather Updates LIVE – मौसम विभाग के अनुसार (IMD) देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश (delhi-ncr, mumbai ,kolkata, chennai ,bihar, jharkhand, up rains today ) में 19 अगस्त से बारिश होगी. वहीं बिहार एवं झारखंड में आज हल्की से मध्यम बारिश (Rain) का पूर्वानुमान है.
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी एक बार फिर रिकॉर्ड बनाने की राह पर है. मंगलवार का दिन 38 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते 10 सालों में सबसे गर्म दर्ज किया गया. इससे पहले वर्ष 2011 में अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस रहा था. राष्ट्रीय राजधानी में अगले 24 घंटों में भी मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है. उम्मीद है कि गुरुवार से दिल्ली-एनसीआर का मौसम करवट ले सकता है.
यूपी में अगले दो से तीन दिन छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कई इलाकों में मंगलवार और बुधवार को बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो सकता है. दो से तीन दिन बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर हल्की से तेज वर्षा हो सकती है. वहीं, अधिकांश इलाकों में उमस अभी बनी रहेगी.
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों के लिए भारी बारिश व अंधड़ का अलर्ट जारी किया है. बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में 23 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो दिन तक भारी बारिश और तूफान चलने का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने 19 अगस्त के लिए मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश व अंधड़ का अलर्ट जारी किया है.
मध्य प्रदेश के बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में आने वाले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण 17 अगस्त को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढ़ने की संभावना है और इससे 18 अगस्त के बाद राजधानी सहित जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर के जिलों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है. वहीं 19 अगस्त के बाद इंदौर सहित प्रदेश भर में मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी और बारिश होगी.
दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी लोगों का बुरा हाल
दिल्ली-एनसीआर में हो रही उमस भरी गर्मी लोगों का बुरा हाल कर रही है. अगस्त महीने में भी जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. रात में भी अब उमस भरी गर्मी सताने लगी है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद मौसम में बदलाव आएगा. जिससे झमाझम बारिश होने की संभावना है.
येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार हैं. 19 और 20 अगस्त को मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए