Weather Forecast Updates : Cyclone Nivar के कारण चेन्नई में भारी बारिश, ट्रेनें रद्द, मेट्रो चलेगी
Weather Forecast Today LIVE Updates : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों (Weather forecast today) में नजर आ रहा है. दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में तापमान (North India temperature) में तेजी से गिरावट (temperature falling) दर्ज की गई है. आईएमडी (India Meteorological Department) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र गहराता जा रहा है. 24 नवंबर (24 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh का मौसम कैसा रहेगा यह जाननें के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
मेट्रो सेवा जारी रहेगी
चेन्नई में भारी बारिश के बीच मेट्रो सेवा कल पूरे दिन बहाल रहेगी.
तमिलनाडु में कल छुट्टी की घोषणा
Cyclone Nivar के भयंकर रूप लेने की आशंका के बीच तमिलनाडु में कल सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गयी है और कई ट्रेनें भी रद्द की गयी हैं.
Cyclone Nivar 25 नवंबर की रात तक भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा
मौसम विभाग ने आज अपने बुलेटिन में यह बताया है कि चक्रवाती तूफान निवार 25 नवंबर की रात तक भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा और यह तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों से गुजरेगा.
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 26-27 नवंबर को झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश होगी. बादलों की वजह से दो दिनों के लिए ठंड घटेगी, लेकिन बादलों के साफ होते ही फिर से ठंड बढ़ने लगेगी.
कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश
मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. अधिकारियों ने बताया कि यहां चेम्बरमबक्कम समेत कई जलाशयों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है.
गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में परिवर्तित
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में परिवर्तित चुका है तथा इसके और विकराल रूप धरने की आशंका है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए