Live Updates

Weather Forecast Updates : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र से आंध्रप्रदेश, ओडिशा, बंगाल में होगी बारिश, जानें झारखंड- बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : कुछ दिन से बंगाल की खाड़ी में उठे समुद्री तूफान के कारए देश भर के अलग-अलग राज्‍यों में अलग-अलग समय पर heavy rain देखने को मिल रही है. 20 अक्टूबर (20 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. वहीं अब winter season आने वाला है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र से आंध्रप्रदेश, ओडिशा, बंगाल में होगी बारिश

बंगाल की खाड़ी में पिछले एक महीने में तीसरी बार मंगलवार को बने कम दबाव क्षेत्र से आंध्रप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिन तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी पश्चिमी बंगाल और सिक्किम, झारखंड , मध्यप्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, गुजरात में जिन हिस्सों में अभी भी दक्षिण-पश्चिमी मानसून सक्रिय है, उसके अगले दो-तीन दिन में वहां से हटने के लिए सही वातावरण तैयार हो रहा है. गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून इस साल देरी से लौट रहा है.

बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन और इंदौर में बारिश पड़ने की संभावना है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार प्रशांत महासागर में सशक्त ला नीना का प्रभाव उत्तर-पूर्वी मॉनसून के दौरान होने वाली बारिश पर दिखाई दे सकता है. दक्षिणी क्षेत्रों को यह मुख्यतः निराश कर सकता है.

मौसम बेहद खुशनुमा और शीतल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की हवा के साथ मंद-मंद हवाओं के साथ सुबह का मौसम बेहद खुशनुमा और शीतल होगा.

गर्जना के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद

चेन्नई में 20 से 22 अक्टूबर के बीच बादल छाए रहने और गर्जना के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है.

हवा की गति बढ़ने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार

हवा की गति बढ़ने के कारण मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हो गया, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी “खराब” श्रेणी में है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola