Weather Forecast Today LIVE Updates : यहां पारा शून्य से नीचे,अब बरपेगा ठंड का कहर, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड पर भी, जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Updates : साल 2020 का आखिरी सूर्यग्रहण (surya grahan) 14 दिसंबर 2020 को शाम 7 बजकर 4 मिनट से मध्य रात्रि रात 12 बजकर 23 मिनट तक (भारतीय समयानुसार) लगने वाला है. देश के उत्तरी भाग (North India Weather) के कई हिस्सों में रविवार को हिमपात हुआ ,फलस्वरूप जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर पारा शून्य के नीचे चला गया, जबकि पश्चिम विक्षोभ (Western disturbance) की वजह से उत्तरी क्षेत्र (North India Weather) के मैदानी इलाकों में बारिश हुई जिसके कारण ठंड में बढोतरी (minimum temperature) हुई है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में येलो (Yellow Alert) अलर्ट जारी किया है. 14 दिसंबर (14 december 2020) को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) होने का अनुमान है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….
पारा शून्य से नीचे
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारा शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकरनाग में रात का तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में पारा 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम कार्यालय ने मौसम 20 दिसंबर तक शुष्क रहने और रात के तापमान में गिरावट आने की आशंका प्रकट की है.
एनसीआर में तेज हवा चलने से वायु प्रदूषण का स्तर हुआ कम
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार को तेज हवा चलने से वायु प्रदूषण का स्तर काफी कम रहा. क्षेत्र के अधिकतर शहर ‘ऑरेंज और यलो जोन’ में आ गए हैं. प्रदूषण सूचकांक ऐप ‘समीर’ के अनुसार सोमवार को नोएडा में वायु प्रदूषण सूचकांक (एक्यूआई) 196, ग्रेटर नोएडा में 232 और गाजियाबाद में यह सूचकांक 257 दर्ज किया गया.
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार
राष्ट्रीय राजधानी में ठंडी हवाएं बहने के साथ ही सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं तेज हवाओं की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई.
अब बरपेगा ठंड का कहर
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के तेज होने के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बादलों के हटते ही 16 दिसंबर के आसपास ठंड कहर बरपाने लगेगी.
मुंबई में बारिश
मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है. आईएमडी मुंबई के अनुसार अगले 3-4 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है.
कोहरा और धुंध
झारखंड में 17 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा, सुबह में कोहरा और धुंध रह सकता है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए