Weather Forecast Updates : कर्नाटक में 15 से 19 तक होगी बारिश
Hyderabad: Motorcyclists wade through flooded Mahboob Mansion market road following heavy rains, in Hyderabad, Tuesday, Oct. 13, 2020. (PTI Photo)(PTI13-10-2020_000204B)
Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक देश के शेष हिस्सों से वापस लौटने की संभावना नहीं है, जिससे बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा. बंगाल की खाड़ी में बने low pressure area के कारण देश के कई क्षेत्रों में heavy rain हुई. 14 अक्टूबर (14 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. अगले कुछ दिनों में (winter season) ठंड दस्तक दे देगी. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
कर्नाटक में 15 से 19 तक होगी बारिश
मौसम विभाग ने आज यह जानकारी दी कि कर्नाटक में 15 से 19 तक होगी बारिश होगी. 15 और 16 को कई जगहों पर बारिश होगी जबकि 17 से 19 तक तटीय कर्नाटक में बारिश होगी.
महाराष्ट्र के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के अरब सागर की तरफ बढ़ने की संभावना: आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी कोंकण के ऊपर बन रही कम दबाव की स्थिति के अरब सागर की ओर बढ़ने की संभावना है तथा अगले 48 घंटे में यह मजबूत होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगी.
पूर्वोत्तर भारत में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.
मुंबई में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश
नवी मुंबई में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पहले ही बारिश के संकेत दिए थे. 16 अक्टूबर तक रुकरुक कर बारिशक होती रहेगी.
मुंबई में रात भर मूसलाधार बारिश,रेड अलर्ट
बुधवार को हैदराबाद शहर में सड़कों पर नावें चल रही थी तो गुरुवार को यानी आज मुंबई और पुणे पानी पानी हो गया है. मुंबई और पुणे में रातभर जमकर बारिश हुई.
बारिश से तीन राज्यों में तबाही, 31 लोगों की मौत, थम गया हैदराबाद
तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश ने भारी तबाही मचायी है. तीनों राज्यों में वर्षाजनित हादसों में 31 लोगों की मौत हो गयी है. तेलंगाना में 15, आंध्र में 10 और महाराष्ट्र में छह लोगों की मौत हुई है. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 98.9 मिमी बारिश हुई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए