Weather Forecast Updates : महाराष्ट्र में बारिश ने ली 27 लोगों की जान, मुंबई पानी-पानी
Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक देश के शेष हिस्सों से वापस लौटने की संभावना नहीं है, जिससे बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा. बंगाल की खाड़ी में बने low pressure area के कारण देश के कई क्षेत्रों में heavy rain हुई. 15 अक्टूबर (15 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. बुधवार को hyderabad शहर को पानी ने रोक दिया तो वहीं आज मुंबई और पुणे पानी पानी हो गया है. Mumbai और पुणे में रातभर जमकर बारिश हुई. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
पश्चिमी महाराष्ट्र के जिलों में बारिश ने ली 27 लोगों की जान
पश्चिमी महाराष्ट्र के सोलापुर, सांगली और पुणे जिलों में वर्षा जनित घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी है. अधिकारियों ने बताया कि तीनों जिलों के 20,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. पूरी रात हुई बारिश के कारण राजधानी मुंबई में भी कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है.
मौसम विभाग ने इस साल ज्यादा सर्दी पड़ने का अनुमान जताया है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, ला नीना के प्रभाव के कारण इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी.
महाराष्ट्र के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के अरब सागर की तरफ बढ़ने की संभावना: आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी कोंकण के ऊपर बन रही कम दबाव की स्थिति के अरब सागर की ओर बढ़ने की संभावना है तथा अगले 48 घंटे में यह मजबूत होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगी.
पूर्वोत्तर भारत में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.
मूसलाधार वर्षा
पिछले 24 घंटों के दौरान अधिक वर्षा वाले 10 शहरों की सूची में सबसे ऊपर रहा महाराष्ट्र का अलीबाग, जहां 148 मिमी की मूसलाधार वर्षा दर्ज की गई.
बंगाल की खाड़ी में जहां तीसरा मौसमी सिस्टम उभरने वाला है
बंगाल की खाड़ी में जहां तीसरा मौसमी सिस्टम उभरने वाला है, वहीं अरब सागर के उत्तरी-मध्य भागों पर 16 अक्टूबर को एक डिप्रेशन बन सकता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए