Weather Forecast Today LIVE Updates : कमजोर हुआ डीप डिप्रेशन, अगले 18 घंटों तक मन्नार की खाड़ी पर बना रहेगा, फिर आगे बढ़ेगा
Weather Forecast Today LIVE Updates : चक्रवात बुरेवी (burevi cyclone) कमजोर होकर निम्न दबाव (low pressure) के क्षेत्र में तब्दील हो गया और चार दिसंबर की सुबह तमिलनाडु तट को पार करने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विज्ञान विभ���ग (IMD) की चेतावनी के बाद केरल में भारी वर्षा होने की आशंका के मद्देनजर राज्य हाईअलर्ट पर है. इधर उत्तर भारत (north india weather) के कुछ राज्यों में तापमान के बढ़ने से लोगों को ठंड (cold weather) से कुछ राहत मिली है. झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….
चक्रवात ‘बुरेवी’ के कारण तमिलनाडु और पुदुचेरी में भारी वर्षा
IMD DG मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात ‘बुरेवी’ के कारण तमिलनाडु और पुदुचेरी में अत्यधिक भारी वर्षा हुई है. आज तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-थलग बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.
केरल में कल भारी बारिश के आसार
आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दक्षिण केरल और उत्तर केरल में कल भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं उन्होंने कहा कि तूफान कमजोर होने की उम्मीद है, धीरे-धीरे हवा की गति दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल तट पर आज रात 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 40-50 किमी प्रति घंटे तक घट जाएगी.
इस साल बढ़ेगी ठंड
उत्तराखंड में न्यूनमत तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ चुकी है. मौसम विभाग की मानें तो चार दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से टकरा सकता है, जिसके बाद ठंड में इजाफा नजर आ सकता है.
पुडुचेरी और उसके उपनगरों में चक्रवात बुरेवी के प्रभावों की वजह से शुक्रवार को भारी बारिश हुई.
IMD ने कही ये बात
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शुक्रवार को हवा की दिशा मुख्य रूप से पूर्व की ओर रहेगी और अधिकतम 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए