Weather Forecast Today Live Updates : झारखंड में बारिश,अब दिल्ली में ठंड की शुरूआत, जानें बिहार, यूपी सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department ने कहा कि देश के अधिकांश भागों से दक्षिण पश्चिमी monsoon के लौट रहा है. आज jharkhand, bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. delhi से बुधवार को मानसून की वापसी हो गई. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
आगामी एक पखवाड़े के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठंड दस्तक दे देगी
माना जा रहा है कि आगामी एक पखवाड़े के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठंड दस्तक दे देगी और सुबह-शाम लोगों को ठंड महसूस भी होने लगेगी।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता अभी ‘मध्यम’ श्रेणी में, शुक्रवार तक ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचने का अनुमान
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार सुबह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि एक सरकारी पूर्वानुमान एजेंसी ने इसके शुक्रवार तक ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचने का अनुमान लगाया है.
झारखंड में बारिश शुरू
राजधानी रांची सहित झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है.
रांची के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश
चतरा, पाकुड, और रांची के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

वज्रपात से झारखंड में दो की मौत
झारखंड के गोला प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा गांव में गुरुवार को वज्रपात की घटना होने से देवर-भाभी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि की फातिमा खातून (20 वर्ष) अपने देवर खलील अंसारी (14 वर्ष) के साथ शकरकंद कोड़ने खेत गयी हुई थी. इस बीच एकाएक भारी बारिश के साथ वज्रपात की घटना होने से दोनों खेत में ही फंस गये. बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गये. इसी बीच ठनका गिरने से दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
झारखंड के इन इलाकों में कुछ देर में बारिश
झारखंड के रामगढ, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह में अगले कुछ घंटों में बारिश होगी.

लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए