Weather Forecast Updates: चक्रवात ‘असानी’ मचाएगा तबाही! यहां होगी भारी बारिश, जानें मौसम का हाल
Puri: Anchored boats on the shore after India Meteorological Department issued an alert for coastal states regarding Cyclone Asani, in Puri district, Sunday, May 8, 2022. (PTI Photo)(PTI05_08_2022_000211B)
Weather Forecast Today Updates: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ (Cyclone Asani) को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस तूफान के मद्देनजर मंगलवार से शुक्रवार के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. तूफान का असर झारखंड और बिहार में भी नजर आ सकता है. जानें मौसम का हाल
Asani के असर से बंगाल में जोरदार बारिश
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘असानी’ (Asani Cyclone) के असर से कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, पूर्व मेदिनीपुर और नदिया सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में सोमवार को जमकर बारिश (Heavy Rain) हुई. वहीं, ‘असानी’ के कारण ओड़िशा में कुछ तटीय इलाके खाली करा लिया गया है.
एमपी के 5 जिलों में लू की स्थिति
मध्य प्रदेश के पांच जिलों में सोमवार को लू की स्थिति बनी रही. रतलाम में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने सोमवार को कहा कि बाड़मेर और बीकानेर के बाद भारत में रतलाम में सबसे अधिक तापमान रहा. बाड़मेर और बीकानेर में क्रमश: 46.3 और 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान हैं कि मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में चार दिनों तक और लू चल सकती है.
शिमला में बारिश-ओलावृष्टि
शिमला में दोपहर डेढ़ से ढाई बजे और शाम पांच बजे बारिश और ओलावृष्टि हुई. रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी आफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे हैं.
राजस्थान में गर्मी से लोग बेहाल
राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस का सितम एक बार फिर से लोगों को सताने लगा है. बीते तीन दिनों से जहां दिन के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है, तो वहीं रात के तापमान में भी करीब 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है.
चक्रवाती तूफान असानी के कमजोर होने की संभावना, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की आशंका
भारतीय मौसम विभाग विज्ञान की ओर से चक्रवाती तूफान असानी के कमजोर होने की संभावना जाहिर की जा रही है. मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की हो सकती है.
चक्रवाती तूफान ‘असानी’ ने बंगाल में दिया दस्तक, अगले 2-3 घंटे में कोलकाता, हुगली में आंधी-तूफान के साथ बारिश
पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान असानी ने दस्तक दे दिया है. आईएमडी कोलकाता ने कहा कि आज अगले 2-3 घंटों तक पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कोलकाता, हुगली और पश्चिम मिदनापुर जिलों में आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना है. आंधी-तूफान के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए