Live Updates

Weather Forecast Update: दिल्ली-यूपी में बारिश के आसार, जानें अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Jammu: School children holding umbrellas walk to their school amid monsoon rains, in Jammu, Thursday, July 21, 2022. (PTI Photo) (PTI07_21_2022_000016B)

Weather Forecast LIVE Update Today: दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त किया है. राजस्थान में हल्की से लेकर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. जानें झारखंड-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

ओडिशा में अगले तीन दिन के दौरान बहुत भारी बारिश का अनुमान

ओडिशा के कुछ हिस्सों में रविवार को बहुत भारी स्तर की बारिश हुई और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव क्षेत्र के कारण राज्य में अगले तीन दिन के दौरान और बारिश होने का अनुमान है. मौसम कार्यालय ने कहा कि शनिवार को बना निम्न दबाव क्षेत्र ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित हो गया है. भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान इसके जोर पकड़ने और उत्तर-पश्चिम में ओडिशा व छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने का अनुमान है.

राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश

राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बीती 24 घंटों के दोरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान राज्य के एक दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश दर्ज की गई.

जून-जुलाई महीने में महाराष्ट्र में 27 प्रतिशत अधिक बारिश

आईएमडी ने कहा है कि इस साल मॉनसून की सुस्त शुरुआत के बावजूद महाराष्ट्र में जून और जुलाई के महीनों में सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संकलित आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 31 जुलाई तक 677.5 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर सात जून के आसपास राज्य में आता है लेकिन इस बार यह 11 जून तक आया और इसकी शुरुआत धीमी रही.

मानसून के दौरान आपदाओं को रोकने के लिए केरल सरकार त्वरित कार्रवाई करे, हाई कोर्ट ने कहा

केरल हाई कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकार को मानसून के दौरान आपदाओं को रोकने के लिए उचित और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए. कोर्ट ने राज्य में बाढ़ राहत गतिविधियों की निगरानी के लिए स्वयं एक जनहित याचिका पर विचार शुरू किया है. हाई कोर्ट ने अपनी रजिस्ट्री को इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य और उसके स्थानीय स्वशासन, बिजली एवं जल संसाधन, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और केरल राज्य बिजली बोर्ड (केएसईबी) के विभागों को सूचीबद्ध करके याचिका दर्ज करने का निर्देश दिया है.

उत्तराखंड में मसूरी-देहरादून रोड पर बस के गहरी खाई में गिरने से कई लोग घायल

सापेक्षिक आर्द्रता 92 दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 दर्ज की गई. आईएमडी के अनुसार, दिन के समय अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola