Weather Forecast: झारखंड में भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्‍य राज्य का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Bastar: A tribal woman sitting on a footpath sells flowers meant for the ‘Janmashtami’ festival celebrations, amid monsoon rain, at Jagdalpur in Bastar district, Friday, Aug. 19, 2022. (PTI Photo)(PTI08_19_2022_000082A)

Weather Forecast LIVE Update Today: दिल्ली में वीकेंड में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. इधर झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. ओडिशा में कम दबाव का एक क्षेत्र बनने से मूसलाधार बारिश होने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है जिससे कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

हिमाचल, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड में बारिश के कारण 31 की मौत

मॉनसूनी बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और मकान ढहने की घटना में उत्तर के पहाड़ी इलाकों और पूर्व के मैदानी इलाकों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी, जिसके बाद देश के एक बड़े हिस्से में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। मृतकों में 22 लोग अकेले हिमाचल प्रदेश के हैं. उत्तराखंड और ओडिशा में 4-4 और झारखंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है. हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी.

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश होने से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे चला गया. आईएमडी के मुताबिक सफदरजंग और पालम वेधशालाओं में क्रमशः 6.6 मिमी और 5.7 मिमी बारिश दर्ज की गई. आईएमडी के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है.

ओडिशा के सुदरगढ़, देवगढ़ जिलों में भारी वर्षा के आसार, जानें अन्य राज्यों का हाल

भुवनेश्वर, IMD के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि डीप डिप्रेशन उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है, अब उत्तर ओडिशा और दक्षिण झारखंड के पास में डीप डिप्रेशन है. इसके प्रभाव में ओडिशा के सुदरगढ़, देवगढ़ आदि जिलों में भारी वर्षा हो सकती है. उन्होंने कहा कि कल से कुछ जगहों में कम बारिश हो सकती है और कुछ जगहों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मछुआरों को समुद्र के किनारे जाने के लिए मना किया गया है.

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश होने से लोगों को मिली गर्मी से राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. आईएमडी के मुताबिक, शाहदरा, लक्ष्मी नगर, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग और द्वारका उन इलाकों में शामिल हैं, जहां बारिश हुई. आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.

ओडिशा के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा

ओडिशा के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार रात भारी बारिश होने के कारण कई नदियों के उफनाने से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. राज्य महानदी नदी प्रणाली में पहले ही बाढ़ की मार झेल रहा है, जहां 500 गांवों में लगभग 4 लाख लोग फंसे हुए हैं. आईएमडी ने कहा कि भारी बारिश के कारण गहन दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों तक सक्रिय रहेगा और धीरे-धीरे कमजोर होगा. आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार रात ओडिशा के दो स्टेशनों में अत्यधिक भारी बारिश, 27 अन्य में बहुत तेज बारिश जबकि 49 स्टेशनों पर भारी बारिश दर्ज की गई.

हिमाचल में बाढ़,भूस्खलन की घटनाओं में 6 की मौत, 13 अन्य के मारे जाने की आशंका

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ एवं भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य के मारे जाने की आशंका है. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि राज्य के हमीरपुर जिले में आई बाढ़ के बाद फंसे 22 लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है. उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण सुबह कांगड़ा जिले में चक्की पुल के ढह जाने के बाद जोगिंदर नगर-पठानकोट मार्ग के बीच ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई. रेलवे प्राधिकारियों ने पुल को असुरक्षित घोषित किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola