Live Updates

Weather Forecast Update: बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Gurugram: Men ride a bike on Delhi-Gurugram Expressway during monsoon rains in Gurugram, Friday, July 01, 2022. (PTI Photo)(PTI07_01_2022_000208A)

Weather Forecast Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो चुका है. गुजरात में बारिश का दौर जारी है. पश्चिम बंगाल में रथयात्रा के दिन बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गयी. जानें यूपी, बिहार और झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

इन राज्यों में होगी बारिश 

मौसम एजेंसी स्काईवेदर के मुताबिक राजस्थान के कई हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, पूर्वी गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यह जानकारी मौसम विभाग एजेंसी स्काईवेदर ने शनिवार को दी है. उनके मुताबिक शेष पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, दिल्ली के कुछ हिस्सों, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश 

मौसम विभाग (IMD) रांची के अनुसार बोकारो, देवघर, दुमका, गोड्डा, जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच वज्रपात के साथ वार्षा की संभावना है. साथ में जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा भी देखी जा सकती है.

जुलाई में देश में अच्छी बारिश होगी

मौसम वैज्ञानिकों ने उम्मीद जतायी है कि आने वाले महीनों में मॉनसून रफ्तार पकड़ेगा और जुलाई में देश में अच्छी बारिश होगी.

पूरे देश में पहुंचा मॉनसून

गुजरात और राजस्थान में मौसमी बारिश की शुरुआत के साथ दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने पूरे देश में दस्‍तक दे दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि आठ जुलाई की सामान्य तिथि से छह दिन पहले शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है.

कई हिस्सों में जलजमाव

पिछले दो दिन में हुई हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई हिस्सों में जलजमाव की भी दिल्ली से खबर आ रही है. इधर वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे संतोषजनक (71) श्रेणी में दर्ज किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola