ePaper
Live Updates

Weather Forecast Updates: समय से पहले दस्तक दे सकता है मॉनसून, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्‍य राज्य का मौसम

Updated at : 13 May 2022 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Updates: समय से पहले दस्तक दे सकता है मॉनसून, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्‍य राज्य का मौसम

New Delhi: A woman holding an umbrella takes a stroll amid rainfall, in New Delhi, Wednesday, May 4, 2022. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI05_04_2022_000160B)

Weather Forecast Today Updates: चक्रवाती तूफान ‘असानी' (Cyclone Asani) आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और नरसापुरम के बीच कमजोर होकर गहरे दबाव में तब्दील हो गया है. दिल्ली में आज तापमान के 43 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है. झारखंड में बादल छाये हुए हैं. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:16 AM. 13 May 228:16 AM. 13 May

मॉनसून की बारिश इस दिन से होगी शुरू

मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर कहा है कि अगले पांच दिन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. द्वीपसमूह में 14 से 16 मई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार, 15 और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में हवा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है.

7:38 AM. 13 May 227:38 AM. 13 May

झारखंड का मौसम

CYCLONE Asani का असर झारखंड में नजर आ रहा है. शुक्रवार को झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि चक्रवात असानी का बिहार, झारखंड में आंशिक असर देखने को मिल सकता है. गुरुवार को राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिली है.

7:10 AM. 13 May 227:10 AM. 13 May

राजस्थान के कई जिलों में लू चलने का रेड अलर्ट

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से लेकर 48.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं राज्य के पश्चिमी हिस्से के सभी जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने से जन जीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्सों में आगामी चार-पांच दिनों में भीषण लू के चलने की संभावना हैं.

2:33 PM. 12 May 222:33 PM. 12 May

गोरखपुर का मौसम

यूपी के गोरखपुर जिले में अगले दो दिनों तक तेज बारिश का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग की मानें तो जिले में 12 से 13 मई तक रिमझिम का अनुमान है.

2:33 PM. 12 May 222:33 PM. 12 May

दिल्ली में शुक्रवार से फिर लू

मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार से एक बार फिर लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और शुक्रवार से फिर लू चल सकती है.

2:33 PM. 12 May 222:33 PM. 12 May

भारी बारिश होने की संभावना

ओड़िशा सरकार ने मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, गंजाम और गजपति में हाई अलर्ट की घोषणा की है. इस बीच, कोलकाता में मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि चक्रवात के कारण बंगाल के पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर व दक्षिण 24 परगना और नादिया जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

2:33 PM. 12 May 222:33 PM. 12 May

ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि चक्रवात ‘असानी’ के गुरुवार तक कमजोर पड़ने की संभावना है. इसे उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में समा जाने की संभावना है. इस दौरान चक्रवात के कारण ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है.

2:33 PM. 12 May 222:33 PM. 12 May

दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा सामान्य से चार डिग्री अधिक

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस महीने दर्ज किया गया यह सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है.

2:33 PM. 12 May 222:33 PM. 12 May

मध्यप्रदेश का मौसम

मध्यप्रदेश में अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. 15 मई तक सूबे के कुछ जिलों में लू चलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि 18 मई तक मध्यप्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बने रहने की संभावना है. इसके बाद मौसम का मिजाज बदलता नजर आएगा. प्रदेश में प्री मानसून बारिश (pre monsoon rains in madhya pradesh) के असार हैं.

2:33 PM. 12 May 222:33 PM. 12 May

तूफान असानी के कारण हो रही है बारिश

cyclone Asani की वजह से पश्‍चिम बंगाल में बारिश हो रही है. राजधानी कोलकाता में गुरुवार सुबह से बारिश का दौर जारी है. तूफान असानी की वजह से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है.

9:05 AM. 12 May 229:05 AM. 12 May

पूर्वी राजस्थान का मौसम

पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री रिकॉर्ड होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि आगामी चार-पांच दिनों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा.

8:19 AM. 12 May 228:19 AM. 12 May

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बहराइच, बलिया सहित कुछ जिलों में इस हफ्ते बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त किया है. हालांकि, राजधानी लखनऊ के तापमान में जरूर गिरावट देखी गई है, लेकिन यहां बारिश के आसार नहीं हैं.

8:19 AM. 12 May 228:19 AM. 12 May

झारखंड का मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार 16 मई तक झारखंड के विभिन्न इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. सूबे के उत्तर पूर्वी, दक्षिण तथा मध्य भागों में बारिश का पूर्वानुमान किया गया है. इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. येलो अलर्ट जारी कर मौसम केंद्र ने बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है.

7:13 AM. 12 May 227:13 AM. 12 May

बिहार का मौसम

आइएमडी रिपोर्ट के मुताबिक अगले चार दिन बिहार के पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सिवान, सारण और वैशाली आदि में थंडर स्टॉर्म की स्थिति बन सकती है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के भी आसार नजर आ रहे हैं.

7:10 AM. 12 May 227:10 AM. 12 May

चक्रवात ‘असानी’ आंध्र प्रदेश में तटीय क्षेत्र पहुंचा

चक्रवाती तूफान ‘असानी’ बुधवार देर रात आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और नरसापुरम के बीच कमजोर होकर गहरे दबाव में तब्दील हो गया. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के निदेशक बी आर आंबेडकर ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘असानी’ कमजोर होकर राज्य के यानम-काकीनाडा क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी में मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि हालांकि, तटीय आंध्र प्रदेश के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होगी और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. एसडीएमए के निदेशक ने कहा कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाना चाहिए क्योंकि बंगाल की खाड़ी में मौसम प्रतिकूल रहेगा.

7:10 AM. 12 May 227:10 AM. 12 May

दिल्ली में शुक्रवार से फिर लू चलने की आशंका

दिल्ली का मौसम संबंधी आधार केंद्र समझी जाने वाली सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान बुधवार को 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और 12 मई को इसके 43 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है. बुधवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है.

7:10 AM. 12 May 227:10 AM. 12 May

राजस्थान में प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप बरकरार

राजस्थान के पश्चिमी भाग में लगभग सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के अधिकतर स्थानों पर प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा. जालौर 47 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. राज्य के अधिकतर भागों में लू का दौर जारी है. अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने से पश्चिमी राजस्थान के लगभग सभी स्थानों पर लू तथा कहीं-कहीं भीषण लू चलने की संभावना बनी हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola